Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

महंगा पड़ेगा भारत से नेपाल जाना !

भारत से नेपाल जाना हुआ महंगा, गोरखपुर में एक और टोल शुरू Gorakhpur News

गोरखपुर के रास्‍ते सड़क मार्ग से नेपाल जाना अब और महंगा हो गया है। पिछले माह गोरखपुर-सोनौली के बीच फोरलेन पर एक टोल प्‍लाजा शुरू हुआ था अब एक और टोल प्‍लाजा शुरू हो गया है।

गोरखपुर, गोरखपुर के रास्‍ते सड़क मार्ग से नेपाल जाना अब और महंगा हो गया है। पिछले माह गोरखपुर-सोनौली के बीच फोरलेन पर एक टोल प्‍लाजा शुरू हुआ था, अब इस मार्ग पर एक और टोल प्‍लाजा शुरू हो गया है। गोरखपुर से सोनौली तक अब सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को दो स्‍थानों पर टोल टैक्‍स देना होगा।

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा में बने टोल प्लाजा पर रविवार से वाहनों से टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। टोल प्लाजा का शुभारंभ एनएचएआइ के परियोजना प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। छपवा टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को भी छूट का कोई प्रावधान नहीं है। नौतनवा के छपवा में टोल प्लाजा से वसूली का प्रावधान किया गया है।

इतना है शुल्‍क

वाहन मालिकों को प्रतिदिन 30 रुपये से 185 रुपये का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ेगा। टोल प्लाजा पर अब कार, जीप, वैन या हल्के वाहनों से सिंगल यात्रा पर 30 रुपये और वापसी पर 45 रुपये देने होंगे। सिंगल यात्रा के लिए मासिक पास 965 रुपये का होगा। हल्के वाणिज्यिक वाहन, माल वाहन या मिनी बस सिंगल यात्रा पर 45 रुपये और रिटर्न यात्रा पर 70 रुपये देना होगा। ऐसे वाहनों को मासिक पास के लिए 1560 देना होगा। पंजीकृत कमर्शियल वाहन 25 रुपये लगेंगे। बस या ट्रक सिंगल को 105 रुपये और रिटर्न पर 160 रुपये लगेगा। मासिक पास 3270 रुपये होगा। स्थानीय चार पहिया को पास बनवाना पड़ेगा, जिसका प्रति माह टोल 265 रुपये देना होगा।

नेपाल के स्कूलों में चीनी भाषा पढ़ाना अनिवार्य

नेपाल के कई स्कूलों में छात्रों के लिए चीनी भाषा सीखना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फैसला चीन सरकार के उस प्रस्ताव के बाद लिया गया, जिसमें चीनी भाषा के शिक्षकों का वेतन काठमांडू स्थित चीनी दूतावास के द्वारा दिए जाने की बात कही गई है। नेपाल के 10 बड़े स्कूलों के प्राचार्य और स्टाफ ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि चीनी भाषा (मेंडरिन) पहले ही अनिवार्य विषय के रूप में शामिल थी। इसके शिक्षकों की सैलरी काठमांडू में चीनी दूतावास से दी जाती है। एलआरआई स्कूल के फाउंडर शिवराज पंत ने कहा कि पोखरा, धुलीखेल और देश के कुछ हिस्सों में मौजूद निजी स्कूलों में भी मेंडरिन को विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। उधर  सरकारी पाठ्यक्रम विभाग के सूचना अधिकारी गणेश प्रसाद भट्टारी ने कहा कि स्कूलों को विदेशी भाषा पढ़ाने की अनुमति है। मगर वे किसी भी विषय को विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य नहीं कर सकते हैं। यदि कोई विषय अनिवार्य करना भी है तो इसका निर्णय सरकार करती है। यह स्कूलों के अधिकार क्षेत्र के बाहर है।

 124 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!