Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

ऊर्जा कर्मियों को इन सात मांगों पर मिला आश्वासन, जानिए

ऊर्जा कर्मियों को इन सात मांगों पर मिला आश्वासन, जानिए Dehradun News

ऊर्जा निगम कर्मियों को निगम प्रबंधन से आश्वासन मिला है। निगम प्रबंधन ने कहा कि उनकी मांगों पर आगामी निदेशक मंडल की बैठक में विचार किया जाएगा।

देहरादून,एसीपी, यात्रा भत्ता समेत सात मांगों पर ऊर्जा निगम कर्मियों को निगम प्रबंधन से आश्वासन मिला है। निगम प्रबंधन ने कहा कि उनकी मांगों पर आगामी निदेशक मंडल की बैठक में विचार किया जाएगा। वहीं, उपनलकर्मियों के नियमितीकरण और वरिष्ठता के आधार पर वेतन वृद्धि की मांग पर भी सकारात्मक रुख दिखाया है। प्रबंध के आश्वासन से ऊर्जाकर्मियों में आशा की किरण जगी है।

उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के कर्मियों ने शनिवार को निगम के प्रबंध निदेशकों से वार्ता की। मोर्चा के सदस्यों ने प्रबंधन के समक्ष एसीपी, यात्रा भत्ता, लेखा कर्मी समेत अन्य मांगों को उठाया। कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कर्मी उपेक्षित महसूस कर रहा है।

इस पर यूपीसीएल के एमडी बीसीके मिश्रा, पिटकुल के एमडी संदीप सिंघल, यूजेवीएनएल के एमडी एसएन वर्मा ने छह मांगों पर सहमति देते हुए कहा कि 19 या 20 जून को निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक हो सकती है। बैठक में सभी मांगों को रखा जाएगा और विचार भी होगा। बैठक में मोर्चा के संयोजक इंसारूल-हक, केहर सिंह, राकेश शर्मा, चित्र सिंह, दीपक बेनीवाल, प्रदीप कंसल, विनोद कवि, सुनील मोगा, एमएन नौटियाल और कई अन्य उपस्थित रहे।

ये हैं मांगें

-ऊर्जा के तीनों निगमों में छठे वेतन आयोग की भांति एसीपी की 9, 14,19 की व्यवस्था यथावत रखी जाए।

-राज्य कर्मचारियों की भांति मकान किराये भत्ते का पुनरीक्षण किया जाए।

-यात्रा भत्ते का पुनरीक्षण किया जाए ।

-लेखा संवर्ग के कार्मिकों को कोषागार के लेखा संवर्ग कार्मिकों के समान वेतन दिया जाए।

-कर्मचारियों से विद्युत की दरों के रूप में कटने वाली धनराशि का पुनरीक्षण करने से पहले कार्मिकों का भी पक्ष सुना जाए।

-उपनल कर्मियों के नियमितीकरण व नियमितीकरण से पूर्व समान कार्य-समान वेतन

-उपनलकर्मियों को शिफ्ट अलाउंस, मातृत्व अवकाश और वरिष्ठता के आधार के आधार वेतन बढ़ाना।

 65 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!