Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

बिजली देगी फिर झटका, बढ़ सकती है इतनी फीसद कीमत

देहरादून: उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) वर्ष 2018-19 के टैरिफ से संतुष्ट नहीं है। अब यूपीसीएल ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) के समक्ष याचिका दायर कर बिजली की दरें सात फीसद बढ़ाने की मांग की है। यूपीसीएल का तर्क है मौजूदा टैरिफ से घाटा बढ़ेगा।

बता दें कि वर्ष 2018-19 के लिए यूपीसीएल ने 16.57 फीसद दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। तीनों निगमों के प्रस्तावों के अनुसार 21.15 फीसद की बढ़ोत्तरी बैठ रही थी। लेकिन, यूईआरसी ने दरें बढ़ाने के बजाय औसतन 1.37 फीसद (सात पैसे) की कमी की थी। कुछ श्रेणी और स्लैब के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए ही दरों में मामूली इजाफा हुआ था।

अब यूपीसीएल ने याचिका दायर कर कहा है कि यूईआरसी ने लाइन लॉस 14.75 फीसद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक यह करीब 17 फीसद है। आयोग ने इस गैप को टैरिफ में समायोजित नहीं किया, जिससे करीब 175 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। साथ ही यूपीसीएल ने रॉयल्टी की बिजली खरीद में आने वाले खर्च के करीब 207 करोड़ रुपये भी टैरिफ में जोडऩे की मांग की है।

हालांकि, टैरिफ के आदेश में यूईआरसी ने इसे खारिज कर दिया था। इसके अतिरिक्त बिजली खरीद की लागत को 14 करोड़ और रुपये बढ़ाने और भवन आदि निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की भी मांग की है। कुल 439 करोड़ रुपये टैरिफ में समायोजित करने का प्रस्ताव दिया है। अगर यूईआरसी मंजूरी देता है तो इस हिसाब से बिजली दरों में 7.31 फीसद की वृद्धि होगी। अभी इस पर सुनवाई होगी और फिर यूईआरसी इस संबंध में आदेश जारी करेगा।

बता दें कि यूईआरसी के ऊर्जा के तीनों निगमों के खर्चों में कटौती कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी। निगमों ने बिजली खरीद से लेकर कर्मचारियों की भर्ती और अन्य कार्यों पर जो खर्च प्रस्तावित किया था, उसे आयोग ने अध्ययन और गणना के बाद कम अनुमोदित किया था।

ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क नहीं

अब बिजली बिल का डिजिटल भुगतान करने पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त शुल्क का भार नहीं पड़ेगा। अभी तक ऑनलाइन भुगतान करने पर बैंकों द्वारा सर्विस चार्ज लिया जाता था। अब यह शुल्क उपभोक्ताओं से नहीं लिया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।

उत्तराखंड पावर कारर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) सर्विस चार्ज की रकम बैंक को देगा और फिर वार्षिक राजस्व रिपोर्ट में इसे जोड़ दिया जाएगा। इससे किसी एक उपभोक्ता पर भार नहीं पड़ेगा, बल्कि इस रकम को बिजली बिल के रूप में सभी उपभोक्ताओं से लिया लिया जाएगा।

बता दें कि राजस्व रिपोर्ट के आधार पर ही उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) बिजली दरें बढ़ाने का फैसला लेता है। बड़ी संख्या में लोगों के पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा है। यानी एक क्लिक पर बिल भुगतान हो सकता है।

यूपीसीएल की वेबसाइट के अलावा पेटीएम व अन्य वॉलेट एप पर भी भुगतान की सुविधा दी गई है। लेकिन, उत्तराखंड में ऑनलाइन बिजली भुगतान की प्रगति कम है। इसका बड़ा कारण ये है कि ऑन लाइन बिजली बिल जमा करने पर बैंकों द्वारा अतिरिक्त शुल्क काटा जाता है।

केंद्र सरकार का फोकस ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने पर है। इसी के तहत अब जितना बिल होगा, उतनी धनराशि ही उपभोक्ताओं के खाते से कटेगी। अनुमान है कि सर्विस चार्ज की रकम करीब एक करोड़ होगी। पुनर्गठित त्वरित विद्युत विकास योजना (आरएपीडीआरपी) में शामिल प्रदेश के 31 शहरों व कस्बों की बात करें तो कुल बिजली भुगतान में से सिर्फ 15 फीसद ही ऑनलाइन भुगतान होता है।

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एवं प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि जब कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं कटेगा तो अधिक से अधिक उपभोक्ता डिजिटल भुगतान करेंगे। राजस्व संग्रह केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे राजस्व बढ़ेगा।

रिबेट देने की भी तैयारी 

मार्च में सचिव ऊर्जा राधिका झा ने यूपीसीएल को निर्देश दिए थे कि डिजिटल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को रिबेट देने की नीति भी बनाई जाए। यूपीसीएल में इस संबंध में भी काम हो रहा है।

 294 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!