Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव: तो घरों से बाहर निकलेगा दून, होगा रिकॉर्ड मतदान

देहरादून। शहर की सरकार चुनने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में दूनवासियों को ‘सभी चुनें सही चुनें’ के नारे को साकार करना होगा। यह तभी हो पाएगा, जब लोग सौ फीसद मतदान का लक्ष्य रखकर घरों से बाहर निकलेंगे। क्योंकि वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में देहरादून का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और यहां से महज 52 फीसद ही वोट डाले गए। यानी दून में लगभग दो लोगों में से एक ने ही वोट डाला।

मतदान के मामले में दून को उन छोटे पर्वतीय नगर निकायों से सीख लेने की भी जरूरत है, जिन्होंने पिछले चुनाव में 76 फीसद तक मतदान किया। यहां तक कि प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में भी मतदान का प्रतिशत दून से बेहतर रहा। जबकि दून साक्षरता दर में न सिर्फ सबसे आगे है, बल्कि प्रदेश की मशीनरी भी यहीं से संचालित होती है। यह लोकतंत्र का उत्सव है और दून पर जिम्मेदारी सबसे अधिक है।

दून से उम्मीद की जाती है कि वह सभी निकायों के लिए मतदान के मामले में नजीर पेश करे। 18 नवंबर को मतदान के दिन छुट्टी का मजा भी बेशक लें, मगर उससे पहले योग्य प्रत्याशियों को अपना मत अवश्य डालें। यह भी देखने में आता है कि सर्वाधिक पढ़ा-लिखा तबका ही वोट डालने में पीछे रहता है और जब शहर के मुताबिक प्रतिनिधि नहीं मिलते हैं तो उन्हें गरियाने में भी यही तबका आगे रहता है। तो इस बार पढ़े-लिखे दून से रिकॉर्ड मतदान की अपेक्षा है, ताकि शहर के बेहतर भविष्य के लिए कोई मलाल बाकी न रहे।

 57 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!