Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Box Office पर कमाई का तूफ़ान, साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनेगी उरी

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर पैसे की बरसात कर दी है। फिल्म अब रविवार के कलेक्शन के साथ 100 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लेगी।

ब्लॉकबस्टर की तरफ़ बढ़ रही आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के 9वें दिन यानि दूसरे शनिवार को 13 करोड़ 24 लाख रूपये का बंपर कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 91 करोड़ 84 लाख रूपये हो गई हैl फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी।

फिल्म को दूसरे शुक्रवार को 7 करोड़ 66 लाख रूपये की कमाई हुई थी। फिल्म आज यानि रविवार के कलेक्शन के साथ निश्चित तौर पर 100 करोड़ के कलेक्शन को पार कर जायेगी।

पांच दिन में 50 करोड़ हासिल करने वाली उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने आठ दिन में 75 करोड़ हासिल किये और 10वें दिन 100 करोड़ तक पहुंच जायेगी। ये साल की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म होगी। साथ ही नए साल को पहले ही महीने में ब्लॉकबस्टर फिल्म मिल जायेगी।

करीब 40 करोड़ रूपये में बनी उरी सर्जिकल स्ट्राइक अपने बजट कैटेगरी में सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म होगी। इससे पहले –

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने 11 दिनों में

स्त्री ने 16 दिनों में

राज़ी और बधाई हो ने 17 दिनों में

और सोनू के टीटू की स्वीटी ने 25 दिनों में 100 करोड़ कमाये

फिल्म उरी में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है l एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज़्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है। उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।

ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l करीब 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है ।

 78 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!