Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

कोरोना संकट की वजह से प्रवासियों की घर वापसी है जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 10 मई 2020, चमोली (सू.वि.)। कोरोना संकट की वजह से प्रवासियों की घर वापसी जारी है। रविवार को उत्तराखंड सरकार की मदद से 27 प्रवासी हरियाणा गुरूग्राम से अपने जनपद चमोली पहुँचे। लाॅकडाउन शुरू होने से अब तक चमोली जनपद के 8165 से अधिक प्रवासी अपने घर लौट चुके हैं।

प्रवासियों के चेहरों पर अपने घर पहुँचने की खुशी साफ झलक रही है। सभी प्रवासी उत्तराखंड सरकार एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं से बेहद खुश है और संकट की इस घडी में घर तक पहुँचाने के लिए शासन प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे है। प्रवासियों के गौचर पहुँचने पर मेला मैदान में बनाए गए स्टेजिंग एरिया में जिला प्रशासन द्वारा सभी की मेडिकल जाँच, थर्मल स्क्रीनिंग एवं डाटा तैयार किया जा रहा है और सभी प्रवासियों को फूड पैकेट दिए जा रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा चिन्हित रेड जोन से आने वाले सभी प्रवासियों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन किया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध लोगों को भी फेसलिटी क्वारेन्टाइन में रखा जा रहा है। अभी तक 652 प्रवासियों को विभिन्न स्थानों पर फेसलिटी क्वारेन्टाइन किया जा चुका है। फेसलिटी क्वारेन्टाइन सेंटर भराडीसैंण आवासीय परिसर में 327, पाॅलीटैक्निक गौचर में 56, मंडल में 18, कर्णप्रयाग ट्रामा सेंटर में 5, कृष्णा पैलेस में 36, जीएमवीएन कालेश्वर में 18, पीएचसी जोशीमठ में 2, पाण्डुकेश्वर में 3, ग्वालदम में 19 लोगों को ठहराया गया है। जबकि देर रात्रि को आने वाले प्रवासियों को पीएचसी गौचर में 15, जीएमवीएन गौचर में 41, मोहिनी लाॅज में 42, पाॅलीटैक्निक गौचर में 40, जीआईसी गौचर में 30 प्रवासियों को रूकने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा जिला प्रशासन ने फेसलिटी क्वारेन्टाइन के लिए पीपलकोटी मायापुर में 150 से अधिक लोगों के ठहराने की व्यवस्था की है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार फेसलिटी क्वारेन्टाइन सेंटर में प्रवासियों के लिए सभी आवश्यक सुविधायें कराई गई हैं। फेसलिटी सेंटरों में ठहराए गए लोगों के लिए भोजन, पेयजल, आवास, जरूरी सामान इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए पंजिका रखी गई है। फेसलिटी क्वारेन्टाइन सेंटर में प्रवासियों की मेडिकल टीम द्वारा जाँच भी की जा रही है। अभी तक सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य है।

ग्रीन जोन से आने वाले प्रवासियों को मेडिकल जाँच के बाद होम क्वारेन्टीन किया जा रहा है। इसके अलावा गभ्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी होम क्वारेन्टीन में रहने की छूट दी जा रही है और होम क्वारेन्टीन किए गए लोगों को संबधित तहसील मुख्यालय तथा यहाँ से उनके गतंब्य भेजा जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गौचर में एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, एआरटीओ आल्विन राॅक्सी सहित स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका की पूरी टीम रात दिन ड्यूटी पर मुस्तैद है और प्रवासियों को गतंब्य तक पहुँचाने में जुटी है।

 76 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!