Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दून के युवाओं ने कहा – सरकार को सस्ती शिक्षा के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ जनवरी, २०२० (शुक्रवार)। आम बजट को लेकर दून के युवा भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि भारत सबसे युवा देश है। अगर समुचित संसाधन मिलें तो ये युवा देश का भविष्य बदल सकते हैं। इसलिए सरकार को आम बजट में शिक्षा सस्ती करने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही युवाओं की अपेक्षा है कि लैपटॉप समेत अन्य गैजेट सस्ते हों और वाई-फाई मुफ्त किया जाए, जिससे हर छात्र तकनीक का इस्तेमाल कर सके और डिजिटल इंडिया को मजबूती मिले।

सस्ते हों लैपटॉप, मुफ्त मिले वाई-फाई 

लक्ष्मण चौक निवासी अंकित कुकरेती कहते हैं कि आज जमाना तकनीक का है। इसलिए युवाओं को तकनीक से जोड़ना होगा। लैपटॉप और सस्ते होने चाहिएं। छात्रों को लैपटॉप में सब्सिडी भी दी जानी चाहिए। वाई-फाई भी नि:शुल्क होना चाहिए, जिससे युवा देश-दुनिया की नई जानकारियों से अपडेट रहें।

बढ़ाई जाएं चिकित्सकीय सेवाएं 

रेसकोर्स निवासी निशा रावत का कहना है कि केंद्र सरकार ने जिस तरह गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया है। उसी तरह मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए असाध्य बीमारियों के इलाज की योजना हो। सीएचसी-पीएचसी में सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिएं। जिससे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम हो।

सस्ती शिक्षा हो उपलब्ध 

नेहरू कॉलोनी की बबीता कहती हैं कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। ये युवा देश की तकदीर बदल सकते हैं। सरकार को इनकी शिक्षा पर काम करना चाहिए। शिक्षा महंगी होने के कारण अक्सर युवा अपनी इच्छानुसार पढ़ाई नहीं कर पाता। कई बार तो मेधावियों को भी मजबूरी में पढ़ाई छोड़नी पड़ती है।

जीएसटी हो कम 

छात्र अक्षित रावत कहते हैं कि बहुत से युवा पढ़ाई के बाद फैमिली बिजनेस में हाथ अजमाते है। अगर जीएसटी की दरें कम हो जाएं तो व्यापार और भी अच्छे से किया जा सकता है। इससे युवा उद्यम की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। खुद आत्मनिर्भर होने के साथ दूसरों को रोजगार भी दे सकेंगे।

कच्चा माल हो सस्ता 

करनपुर के आशीष रावत का कहना है कि हमारा रियल एस्टेट का फैमिली बिजनेस है। कच्चा माल महंगा हो चुका है, जिससे बिजनेस ठप होने की कगार पर है। अगर कच्चा माल सस्ता हो जाए तो बिजनेस में तरक्की होगी। आने वाली पीढ़ी भी इस बिजनेस में भविष्य आजमाने की हिम्मत जुटा पाएगी।

लोन की हो समुचित व्यवस्था 

छात्र नितिन जोशी ने कहा, रोजगार के लिए बहुत सारे क्षेत्र खाली हैं, जिनमें मेहनत की जा सकती है। इसके लिए बैंकों से लोन दिए जाने की व्यवस्था को थोड़ा और सरल किए जाने की जरूरत है। आसानी से लोन मिलेगा तो युवा उद्यम की ओर कदम बढ़ाएंगे। इससे रोजगार की समस्या दूर होगी। देश तरक्की करेगा।

 74 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!