Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, १ फ़रवरी, २०२० (सूचना)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। फरियादियों ने बिजली, पानी, ईलाज एवं आर्थिक सहायता, भूमि की हद बन्दी, सड़क, शिक्षकों की तैनाती आदि से सम्बन्धित 70 से अधिक समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करायी।
शिविर कार्यालय में पीआरडी जवानों ने विकासखण्ड हल्द्वानी में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के विरूद्ध 9 बिन्दुओं पर आधारित सामूहिक ज्ञापन देते हुए जाॅच की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को अन्यत्र समबद्ध करने के निर्देश जिला युवा कल्याण अधिकारी को देते हुए कहा कि थर्ड पार्टी से प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जाॅच भी शीघ्रता से करायी जायेगी। शिवपुरी निवासी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने भूतपूर्व खण्ड विकास अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकरण की जाॅच कराते हुए जाॅच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गयी है। बद्रीपुरा निवासी सुरेश सागर ने कलसिया नाले में पानी के तीव्र बहाव के कारण क्षतिग्रस्त भवन निर्माण हेतु आपदा राहत राशि न मिलने एवं भवन निर्माण होने तक किराये की धनराशि 4 हजार रूपये प्रतिमाह न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को प्रकरण की तत्समय की फाईलों की जाॅच करते हुए अहेतुक धनराशि नियमानुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डहरिया निवासी त्रिकला डोर्वी ने भूमि की हद बन्दी कराने की मांग की, जिस पर श्री बंसल ने तहसीलदार को तीन दिन के भीतर भूमि की माप करते हुए हद बन्दी कराने के निर्देश दिए। कुसुम खेडा़ निवासी ललित मोहन सिंह नेगी ने अतिक्रमण हटाने की माॅंग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को भूमि की जाॅच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। डहरिया निवासी बाला देवी ने जेपी सिक्योरिटी कम्पनी में कार्यरत अपने पति की मृत्यु पर किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप श्रम आयुक्त को प्रकरण की जाॅच करते हुए श्रम कानून सम्बन्धी उपबन्धों के अधीन आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिविर में सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, एस.के. उपाध्याय, विद्युत डी.के. जोशी, आडब्ल्यूडी विनीत कुरील, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरा लाल गौतम, बेसिक गोपाल भारद्वाज, जिला प्रोवेजन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 81 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!