जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने निष्पक्ष, पादर्शिता एवं तनमयता से त्रिस्तरीय निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन में लगे अधिकारियों को वितरित किये प्रशस्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका। भीमताल/नैनीताल 25 दिसम्बर 2019 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने निष्पक्ष, पादर्शिता एवं तनमयता से त्रिस्तरीय निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन में लगे अधिकारियोें को भीमताल के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र वितरित किये, साथ ही क्रिसमस दिवस पर केक काटकर सभी को बधाईयां दी।
क्रिसमस डे पर अधिकारियों द्वारा आयोजित समारोह मे सामुहिक रूप से केक काटा व आपस में बधाईयां देते हुये जनपद वासियोें को बधाईयां दी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि निर्वाचन एक समयबद्ध, सामुहिक कार्यक्रम होता जिसमे सभी की महत्वपूर्ण भागेदारी रहती है। उन्होंने सफलापूर्वक त्रिस्तरीय निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन मे लगे सभी अधिकारियोें, कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि हमें अपने सेवाकाल में इनोगेटिव (नवाचार) कार्य अवश्य करने चाहिए जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने जनपद वासियों को क्रिसमस डे व नववर्ष की बधाईयां दी।
165 total views, 1 views today