उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जिलाधिकारी ने नारी निकेतन स्थित शिशु सदन तथा बालिका निकेतन में जाकर बच्चों के संग मनाई होली

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, ९ मार्च, २०२० (सूचना)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नारी निकेतन स्थित शिशु सदन तथा बालिका निकेतन में जाकर बच्चों के संग होली मनाई और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने बच्चों को गुलाल लगाया, उनको मिष्ठान वितरित किया तथा गुजिया भी खिलाई। इसके अतिरिक्त बच्चों के साथ जिलाधिकारी और नारी निकेतन के स्टाफ ने लंच भी किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को यह एहसास दिलाया कि उनके साथ त्यौहार की खुशियां मनाने हम सब उनके गार्जियन साथ हैं। इस अवसर पर होली मिलन के दौरान उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, शिशु सदन और बालिका निकेतन की अधिकक्षिका सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
107 total views, 1 views today