Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने किया तहसील विकासनगर का निरीक्षण, उप जिलाधिकारी तथा सम्बन्धित पटल सहायकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 19 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज तहसील विकासनगर का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी तथा सम्बन्धित पटल सहायकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार विकास नगर को निर्देशित किया किया जो वाद लम्बे समय से लम्बित हैं, उनकी प्रत्येक दिवस में सुनवाई करते हुए ऐसे सभी वादों को अगले तीन माह के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। दाखिल खारिज में जो पत्रावलियाँ रद्द हो रही हैं, उनकी रजिस्ट्री की पीछे मोहर लगा दी जाए ताकि भविष्य में उसी रद्द वाद को लेकर मामला दर्ज न हो। राजस्व वसूली की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे माह के अन्त तक 70 प्रतिशत् करने के निर्देश उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार विकासनगर को दिए तथा जिन अमीनों की वसूली 50 प्रतिशत् से कम है, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए जायें। उन्होंने सेवा के अधिकार के अन्तर्गत जारी किए जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों की पेन्डेसंी को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विकासनगर तहसील परिसर में रिकार्डरूम, पब्लिक सेवा वितरण केन्द्र (कक्ष), सार्वजनिक शौचालय, लोगों की जागरूकता के लिए लगाए गए सूचना पट् इत्यादि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील में विभिन्न दस्तावेजों को ठीक तरह से व्यवस्थित और सुरक्षित रखने, शौचालय और तहसील परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा तहसीलों में विभिन्न कार्यों को लेकर आने वाले लोगों की त्वरित सुनवाई करते हुए उनके द्वारा माँगी गई सेवा को बेहतर गुणवत्ता पूर्ण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में लोगों की बेहतर जानकारी के लिए सूचना पट् पर सभी सेवाओं और अधिकारियों-कार्मिकों के दूरभाष नंबर चस्पा करने और लोगों को तहसील परिसर में पेयजल, शौचालय, बैठने इत्यादि की बेहतर व्यवस्था रखने के उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने असहाय लोगों को रेनबसेरों में रखने तथा जिन व्यक्तियों को कम्बल देने की आवश्यकता है, उनको कम्बल वितरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है तथा आवश्यकता पढ़ने पर इसे और बढाये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी विकासनगर को दिए गए हैं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल सहित अन्य अधीनस्थ कार्मिक उपस्थित थे।

 728 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!