Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने रिस्पना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों और संगठनों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिये

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 24 जनवरी, 2020 (सू.ब्यूरो)। जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा कैम्प कार्यालय में रिस्पना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों और संगठनों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने गत वर्ष रिस्पना नदी के किनारे रोपे गये पौधों के बेहतर सर्वाइव हेतु उसकी नियमित अन्तराल में निगरानी करने और सामुदायिक जिम्मेदारी समझते हुए सभी को इस सम्बन्ध में गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो पौधे अभी तक मौजूद हैं भविष्य में भी उनके शत्-प्रतिशत् सर्वाइव करने के लिए जोन और ब्लाॅक वाइज सम्बन्धित संस्थानों को दी गयी जिम्मेदारी का भी अवलोकन करते रहने के वन विभाग को निर्देश दिये।
उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रत्येक जोन और ब्लाक का विस्तृत भौतिक निरीक्षण करते हुए आगामी फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में होने वाली बैठक में इसका विस्तृत प्रजेन्टेंशन देने के निर्देश दिये। प्रजेन्टेंशन में वर्ष 2018 में रोपे गये पौधे और वर्ष 2019 तक सर्वाइव हुए पौधे और पुनः 2019 में रोपे गये पौधे, और वर्तमान में जोन और ब्लाॅकवार मौजूद पौधों का स्पष्ट विवरण वीडियो-फोटोग्राफ सहित उपलब्ध करवाने को कहा। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण रिस्पना नदी के किनारों में नदी के शुरूआत से लेकर डाउन तक किये गये किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध भी तत्काल विस्तृत भौतिक सर्वे करते हुए वर्तमान तक इसके किनारे किये गये अतिक्रमण, नई बसाई गयी बस्तियों का स्पष्ट आंकड़ा  तैयार करें और अतिक्रमण को समग्र रूप से हटाने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए उसका भी अगली बैठक में भी प्रजेन्टेशन दें। साथ ही उन्होंने नगर मजिस्टेªट को तत्काल हटाये जा सकने वाले अतिक्रमण को उप जिलाधिकारी सदर के समन्वय से हटाने के निर्देश भी दिये। विस्तृत अतिक्रमण हटाने के लिए उन्होंने मिशन रिस्पना और रिवर फण्ड डेवलपमेन्ट दोनों प्रोजेक्ट के बेहतर इम्पिलिमेन्टेशन के लिए सभी को सामुहिक प्रयास  से कार्य करते हुए इसका गहराई से सर्वे कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने की बात कही।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सप्ताह में एकबार पटवारियों के माध्यम से किसी भी नये अतिक्रमण और अतिक्रमण कर किये जाने वाले निर्माण कार्यों की रिपोर्ट प्राप्त करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। यदि कोई बार-बार अतिक्रमण करता है तो उस पर सख्त कानूनी कार्यवाही करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में इस सम्बन्ध में होने वाली विस्तृत बैठक में रिस्पना के सम्बन्ध में एन.आई.एच (राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान) रूड़की की तकनीकी ड्राप्ट रिपोर्ट पर भी चर्चा की जायेगी। आगामी बैठक में मिशन रिस्पना से जुड़े सभी विभाग/संस्थाएं प्लान्टेशन, अतिक्रमण और एन.आई.एच की ड्राप्ट रिपोर्ट के सम्बन्ध विस्तृत तैयारी करके उपस्थित होंगे।
इस दौरान बैठक में डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, नगर मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पाण्डेय, सहायक अभियन्ता सिंचाई विजय रावत सहित सम्बन्धित सदस्य उपस्थित थे।

 102 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!