Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में प्लाज्मा डोनर्स को किया सम्मानित

  • मा० मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने जनपद नैनीताल भम्रण के दौरान प्लाज्मा डोनर्स को किया था सम्मानित।
  • अभी तक 60 व्यक्तियों द्वारा प्लाज्मा डोनेट किया गया है जिससे अब तक 90 कोरोना मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया जा चुका है।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 7 अक्टूबर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोविड-19 महामारी दौर में कोरोना से जंग जीत कर स्वेच्छा से प्लाज्मा दान देकर, कोरोना से गम्भीर संक्रमित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभायी। इस पुण्य कार्यो के लिए प्लाज्मा डोनर को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर विक्की पाठक, प्रेम थापा, अशोक दानू, कुबेर नेगी, हरीश तिवारी, दीपक गुप्ता व अमित जोशी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मनित किया। मा० मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने जनपद भम्रण दौरान प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित किया था।

कोविड चिकित्सालय डाॅ० सुशीला तिवारी से कोविड-19 संक्रमित गम्भीर मरीज जो उपचार के उपरान्त ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं उन व्यक्तियों की सूचना गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर अद्यतन किया जा रहा है तथा प्लाज्मा डोनेशन हेतु स्वघोषित सहमित पत्र भी लिया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि अब तक डाॅ० सुशीला तिवारी कोविड चिकित्सालय व ब्लड बैक अधिकारी के माध्यम से विगत महीनों में कोरोना उपचार के उपरान्त ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 450 व्यक्तियों की गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर मैपिंग की गई है अभी तक 60 व्यक्तियों द्वारा प्लाज्मा डोनेट किया गया है जिससे अब तक 90 कोरोना मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर्स से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के बीच जागरूक कराते हुए कोरोना संक्रमण बचाव व अधिक से अधिक सेम्पलिंग हेतु जनता को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि और प्लाज्मा डोनर्स को इस पुण्य कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। जिससे प्रोत्साहित होकर अधिक से अधिक लोग प्लाज्मा डोनेट करने हेतु आगे आये।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकरी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, सीएमओ डाॅ० भागीरथी जोशी, एसीएमओ डाॅ० रश्मि पंत, डाॅ० टीके टाम्टा, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

 840 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!