Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी जन शिकायतें/समस्यायें

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 3 सितम्बर, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 18 फरियादियों द्वारा अपनी शिकायतें/समस्यायें प्रमुखता से उठाई गई। जनसुनवाई में बैंक लोन अदायगी, पुस्ता मरम्मत, पानी की टंकी की मरम्मत, मनरेगा कार्यों की गड़बड़ी की जाँच, रास्ता बन्द करने, जमीन के दस्तावेज, शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने, ग्राम पंचायत प्रधान के निर्वाचन रद्द करने, दूरसंचार की 3जी सेवा दिलाने, पट्टे की भूमि का कब्जा दिलाने, इन्दिरा मार्केट की दुकान का कब्जा दिलाने, पार्टी कार्यालय भवन के सम्बन्ध में समस्यायें/शिकायतें प्राप्त हुई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • चकराता निवासी श्यामदत्त द्वारा विकास कार्यों के सम्बन्ध में शिकायत की, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • चमन विहार निवासी बीना रानी ने मकान हेतु लिए गये बैंक लोन की अदायगी रोके जाने के सम्बन्ध में समस्या रखीं, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि/रा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • रंजीत असवाल द्वारा पुस्ता एवं टंकी मरम्मत को लेकर अपनी समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि/रा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • कालसी निवासी राकेश शर्मा द्वारा मनरेगा कार्यों में प्रधान द्वारा की गई अनियमितता की जाँच कराये जाने की माँग की, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल जाँच कमेटी नामित कर जाँच कराये जाने के निर्देश दिये गये।
  • सरफराजुद्दीन द्वारा पुलिया से रास्ता बंद करने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • सुभाष रोड निवासी सुनील कपूर द्वारा भूमि के दस्तावेजों के सम्बन्ध में अपनी समस्या बताई, इस पर जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार को मौका मुआयना करने के निर्देश दिये।
  • इस दौरान डाॅ० पीयूष रतूड़ी एवं अनूप कुमार गुरूंग ने शस्त्र लाईसेंस निर्गत करने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • गडूल निवासी स्वीटी ने ग्राम पंचायत गडूल के प्रधान पद के निर्वाचन रद्द करने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • जनसुनवाई में इन्द्रा नेगी ने सोरना डोबरी में ग्रामीणों को विद्युत संयोजन का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने एस.डी.ओ विद्युत को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • बचपन बचाओ आन्दोलन के सुरेश उनियाल ने बालक/बालिकाओं को बालश्रम से मुक्ति दिलाये जाने हेतु रेस्क्यू किये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने एस.पी. सिटी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • विकासनगर निवासी अंकित तोमर ने ग्राम पंचायत तोली भूड में दूरसंचार की 3जी सेवा के सम्बन्ध में अपनी समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने एस.डी.ओ. दूरसंचार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • उमेदपुर निवासी महावीर भंडारी ने पैतृक पट्टे की भूमि पर लोगों द्वारा कब्जा किये जाने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • लूनिया मौहल्ला निवासी तारा देवी द्वारा इन्दिरा मार्केट में आंवटित दुकान का कब्जा दिलाये जाने की माँग की, इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • शब्बीर आलम खान द्वारा शिक्षण संस्था को अपने पाल्य का नाम को सही करवाये जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिये गये।
  • सत्यनारायण सचान द्वारा परेड ग्राउण्ड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय भवन के सम्बन्ध में अपनी समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।[/box]

 198 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!