बिग बॉस-14 में दबंग पुलिस अफसर “चंद्रमुखी चौटाला (कविता कौशिक)” ले सकती हैं धांसू एंट्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2020, मंगलवार। टीवी स्क्रीन के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम में से एक बिग बॉस के 14वें सीजन के आगाज का ऐलान हो चुका है। कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले बिग बॉस को लेकर खबरें आ रही हैं, जिनमें कंटेस्टेंट्स को लेकर कई खबरें शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि इस सीजन में बिग बॉस के घर में एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक भी दिखाई दे सकती हैं।
बताया जा रहा है कि कई सीजन में बिगबॉस में की ओर से अप्रोच किए जाने के बाद इस सीजन के लिए एक्ट्रेस ने हां कर दी है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही बिग बॉस के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर सकती हैं और कोरोना वायरस टेस्ट के बाद क्वारंटाइन हो सकती हैं। हालांकि, अभी एक्ट्रेस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। वैसे एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान बिग बॉस पर उस वक्त तंज कसा था, जब लोग दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत काफी देख रहे थे।
[box type=”shadow” ]
एक्ट्रेस अक्सर बिकिनी में योग करते हुए नज़र आती हैं और उनकी फोटो लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। फिटनेस फ्रीक कविता के योग और वर्कआउट को लेकर भी काफी दीवाने हैं और वो उन्हें फॉलो करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस कविता कौशिक सब टीवी पर आने वाले सीरियल ‘एफआईआर’ के लिए खूब जानी जाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई रिएलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें नच बलिए और झलक दिखला जा शामिल है।[/box]
236 total views, 1 views today