Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

Dhadak Title Track: जाह्नवी और ईशान के इस गाने में प्यार के कई रंग

मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का टाइटल ट्रैक रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड की क्यारी में उग रही नई पौध का ये इश्क इस गाने में परवान चढ़ रहा है।

फिल्म धड़क के इस गाने का नाम ‘धड़क’ है। गाने में पार्वती और मीत मधुकर यानि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के बीच के रोमांटिक पलों को दिखाया गया है। नज़रों का चार होना। पिता (आशुतोष राणा) के साथ जा रहे अपने प्यार का पीछा करना और कई रंगों के साथ दोनों पर चढ़ता प्यार का रंग इस गाने में देखा जा सकता । अमिताभ भट्टाचार्य के बोलों को अजय अतुल ने संगीत में ढाला है और अजय ने ही इस गाने को श्रेया घोषाल के साथ गाया है।

फिल्म धड़क, नागार्जुन मंजुले की मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है इसलिए कहानी को लेकर कोई नयापन तो नहीं दिखता लेकिन फिल्म में जाह्नवी को लेकर उत्सुकता लगातार बनी हुई है। ये श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू है और शाहिद कपूर के भाई ईशान की दूसरी फिल्म (बॉलीवुड में पहली) । धड़क, मराठी फिल्म सैराट का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसके राइट्स करण जौहर ने पहले ही ले लिये थे। उनकी धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और शशांक खेतान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया निर्देशन किया था। साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की है। धड़क पहले 6 जुलाई को रिलीज़ होने वाली यह फ़िल्म अब 20 जुलाई को रिलीज़ होगी। फिल्म में आदित्य कुमार, ऐश्वर्या नारकर और खरज मुखर्जी ने भी काम किया है।

इस फिल्म के लिए माँ के निधन के बाद जाह्नवी को काम करना बहुत ही मुश्किल था लेकिन वो संभली और एक अभिनेत्री के तौर पर उन्होंने अपने भीतर बहुत ही बड़े बदलाव लाये । भले ही वो यह हादसा होने के पहले उनके काम के प्रति समर्पित थी लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद वह काम को लेकर बहुत ही गंभीर हो गई है। इतनी युवा आयु में अपनी माँ को खोने का दुःख किसी पर भी पहाड़ की तरह टूट सकता है लेकिन इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी उन्होंने अपने को संभालते हुए दोबारा काम करना शुरू कर दिया।

 228 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!