Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

हरिद्वार कुंभ को लेकर एसओपी जारी : वेब पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण एवं लानी होगी 72 घंटे आरटीपीसीआर जाँच की निगेटिव रिपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 फ़रवरी 2021, बुधवार। कोरोना के साये में होने जा रहे हरिद्वार कुंभ में पंजीकरण और आने से 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही श्रद्धालु आ सकेंगे। इस सिलसिले में सरकार ने कुंभ मेला क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर 10 सेक्टर के लिए मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी है। इन सेक्टर में आश्रम-धर्मशाला, होटल-रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस, दुकान-वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन, वाहन पार्किंग स्थल, हाल्टिंग प्वाइंट, घाट, रेलवे और बस स्टेशन शामिल हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन के अनुसार कुंभ के लिए अंतरराज्यीय परिवहन, पंजीकरण आदि को लेकर जल्द ही एक और एसओपी जारी की जाएगी।

हरिद्वार में कुंभ का आयोजन माघ पूर्णिमा पर 27 फरवरी से प्रस्तावित है। इसे देखते हुए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्व में इस क्रम में केंद्र सरकार ने भी एसओपी जारी की थी। दरअसल, कुंभ में मुख्य चुनौती कोविड की रोकथाम है। इसी के दृष्टिगत कुंभ में विभिन्न सेक्टर के लिए एसओपी जारी की गई है। सचिव आपदा प्रबंधन द्वारा जारी एसओपी के अनुसार कुंभ में श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों, यात्रियों, अधिकारियों व कर्मचारियों सहित सभी हितधारकों द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

एसओपी के मुताबिक कुंभ मेले में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति अथवा यात्री को वेब पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। साथ ही आश्रम, धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आगमन की तिथि से 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी यात्री की बुकिंग नहीं ली जाएगी और न उसे ठहराया जाएगा। सभी जगह प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में भी थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। कुंभ में आने वाले यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए भी श्रद्धालुओं व सैलानियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

कुंभ के दौरान किसी भी स्थान पर संगठित रूप से भजन, गायन और भंडारे जैसे आयोजनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मंदिरों में दर्शन के दौरान दो गज की सुरक्षित शारीरिक दूरी के मानक का पालन कराने का उत्तरदायित्व मंदिर प्रशासन का होगा। पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों और तीर्थयात्रियों के लिए कोविड जांच की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

 68 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!