समाज के लिए समर्पित भाजपा-युवा नेता सुभाष पांडेय ने सुनी जनसमस्यायें एवं क्षेत्रवासियों संग किया वृक्षारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 जुलाई 2020, देहरादून। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जन-जन के दिलों में बसने वाले एवं समाज के लिए हर पल समर्पित भाजपा के युवा नेता सुभाष पांडेय का कोई भी दिन अपनी क्षेत्र की जनता के बीच रहे बगैर नहीं बीतता। जहाँ कल १० जुलाई को वह जागेश्वर विधानसभा में दन्यां मंडल के ध्याडी, बसोली, अनोली, तलेट, कांडानौला आदि क्षेत्रों में जनता के बीच सुख-दु:ख में भागीदारी कर अपने कार्यकरताओं के साथ अलग अलग स्थानों में बैठकें कर उनकी समस्यायें जानी व कोरोना महामारी से घरों में आये नौजवान साथियों से मुलाकात कर उनको स्वरोजगार हेतु प्रेरित कर जानकारी दी वहीं आज ११ जुलाई को भी उन्होंने अपने साथी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुनः दांया मंडल के कुछ अन्य गाँवों का भ्रमण किया व लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।
[box type=”shadow” ]
आज शनिवार, 11 जुलाई 2020 को जागेश्वर विधानसभा में दन्यां मंडल के डसीली गाँव में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाकर, भारतीय जनता पार्टी के जागेश्वर विधानसभा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रत्यासी श्री सुभाष पांडेय ने स्थानीय जनता व घर आये नौजवान साथियों से मुलाकात व बैठक कर उनकी समस्यायें जानी तथा उनको आत्मनिर्भर भारत व स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर, अपने घर में रहकर, अपना स्वरोजगार करने की। इस दौरान उन्होंने उन्हें ही कोराना महामारी से बचने हेतु सरकार द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। [/box]
इस दौरान सोशल डिस्टैन्सिंग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया।
इस दौरान उनके साथ में श्री मनोज पंत, प्रधान डसीली व मंडल मंत्री श्री लक्ष्मण डसीला, पूर्व प्रधान श्री जगदीश राम, श्री गणेश कान्डपाल व श्री विशन सिहं सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें: https://akashgyanvatika.com/test/janseva-ke-liye-samarpit-bjp-neta-subhash-pandey/
148 total views, 1 views today

