Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा मनाया गया होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ८ मार्च, २०२० (रविवार)। देवभूमि पत्रकार यूनियन (रजि०) ने होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।

[box type=”shadow” ]

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दिपार्चन व माल्यार्पण के साथ पंडित सुभाष चंद्र जोशी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। [/box]

देवभूमि पत्रकार यूनियन (रजि०) द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में सुप्रसिद्ध लोक गायिका सोनिया आनंद के गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही सुर सरिता ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गीतों व युगल नृत्य की प्रस्तुति तथा लोक गायक मनमोहन बधानी, रविंद्र आनंद वोरा के गीतों ने सभागार में समां बाँध दी। नन्हीं बालिका रिचा कश्यप द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर खूब प्रभावित किया।

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने होली के पर्व को सांप्रदायिक एकता एवं सद्भाव को विश्व का एक अनुकरणीय महापर्व बताया। उन्होंने होली मिलन समारोह की परंपरा को भी अद्वितीय बताया। समारोह को अनिल वर्मा, गिरिधर शर्मा, दिनेश त्रिखा, ब्रह्मदत्त शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की और संचालन प्रदेश महासचिव डॉ० वी.डी. शर्मा ने किया। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि होली पर्व की अच्छाइयों को समाज के समक्ष लाना चाहिए। इस पर्व पर लोग वर्षों पुरानी दुश्मनी को भूल कर गले मिल जाते हैं। विशिष्ट अतिथि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र आनंद ने इस पर्व को बुराई को दमन करने का प्रतीक बताया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से उत्तराखंड विज्ञापन अनुश्रवण समिति के सदस्य ब्रह्मदत्त शर्मा एवं विज्ञापन सूचीबद्ध समिति के सदस्य दिनेश शक्ति त्रिखा को बुके प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा, विशंभर नाथ बजाज, बीजेपी नेता रतन सिंह चौहान, जनकवि अतुल शर्मा, एस.एन.उपाध्याय, सुरेश चावला, कुंवर राज अस्थाना, प्रेमलता भरतरी, दीपाली कश्यप, सुरेंद्र शर्मा, रवि अरोड़ा, सचिन गौनियाल, दीपक धीमान, एन.के.गुसाईं, ज़िला अध्यक्ष केशव पचौरी सागर, ज़िला महासचिव दीपक गुलानी, ऋतुराज गैरोला, रजत शर्मा, गौरव भारद्वाज, संदीप शर्मा, रणजीत रावत, आलोक शर्मा, राकेश ध्यानी, तिलक राज, डॉ. गुलबहार, राव इमरान खां, शशिकांत मिश्रा, संजय भट्ट, संजय त्यागी, राजेश गुप्ता, बलखंडी सिंह कलूडा, जागेश मंगाई, शिव प्रसाद सेमवाल, जीतमनी पैन्यूली, अरुण कुमार मोंगा, हर्ष निधि शर्मा, किरण गुसाईं, सरोज रावत, राजकुमार छाबड़ा, योगेंद्र मालिक, राजकमल गोयल, सुशील शर्मा, सोहनवीर सिंह धीरवान, विक्रम रौथाण, एम. एस. चौहान, दीवान सिंह राणा, गिरीश गोयल, राजेश पंडित, गुलशन बाहरी, तरुण मोहन, राजेश भटनागर, अनमोल पचौरी, डी.एस. माथुर, संभव गुलानी आदि सैंकड़ों पत्रकार मौजूद थे।

 685 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!