Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के 400 सीटें जीतने के दावे को करार दिया मुंगेरी लाल का सपना

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, सीतापुर। उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीतापुर में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला।

सबसे पहले तो उन्होंने अखिलेश के 400 सीटें जीतने के दावे को मुंगेरी लाल का सपना करार दिया और कहा कि उप्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी।

सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम चुनाव का पूरा गणित और इतिहास भी समझा गए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 लोस चुनाव में जब भाजपा उप्र के चुनावी मैदान में उतरी थी तो यहां पर समाजवादी पार्टी की ही सरकार थी और अखिलेश यादव सीएम थे।

इसके बावजूद भाजपा ने प्रचंड बहुमत से यह चुनाव जीता।

वर्ष 2017 के विस चुनाव से पहले भी अखिलेश ही सीएम थे और भाजपा ने रिकार्ड जीत हासिल की और 325 सीटें जीतीं।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए बुआ भतीजे ने गठबंधन कर लिया लेकिन, इसके बावजूद भी जीत भाजपा की ही हुई।

उन्होंने विकास के मुद्दे पर भी सपा पर हमला बोला। कहा कि आगरा एक्सप्रेस वे को लेकर सपा खूब दावे करती है।

मैं इस सड़क से गुजरा तो देखा कि इस रोड पर तो गांवों को जोड़ने के लिए सर्विस रोड तक नहीं बनाई गई है।

उन्होंने पूर्व की सरकारों में कानून व्यवस्था पर भी चुटकी ली। कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों के दौरान पुलिस अपराधियों से डरती थी। अब ऐसा नहीं है।

अपराधी या तो जेल में हैं या फिर भाग गए हैं।

डिप्टी सीएम का नारा…डिप्टी सीएम ने वोटों की गणित पर अपना नारा भी गाया। कहा कि 100 में से 60 प्रतिशत हमारा, बाकी में बंटवारा और बंटवारे में भी हमारा…। डिप्टी सीएम अपने नारे के पीछे विकास के तर्क को भी गिनाने से नहीं चूके।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी योजनाओं में किसी के भी साथ भेदभाव नहीं किया। पहले गरीब अपने परिवारजन के इलाज के लिए जेवर बेच देते थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से गरीब पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं।

jagran

भ्रष्टाचार किया तो जेल ठिकाना: उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी कहते थे कि जब किसी योजना का एक रुपया चलता है तो अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते-पहुंचते वह 15 पैसे बचता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में अब किसी की हिम्मत डेढ़ रुपये इधर-उधर करने की नहीं है। अगर कोई कोशिश करता है तो उस भ्रष्टाचारी की जगह जेल में होती है।

करोड़ों की सौगातें दे गए डिप्टी सीएम: कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सीतापुर को कई सौगातें दे गए।

उन्होंने सरायन नदी पर नए पुल, सीतापुर-गोला रोड, सीतापुर बिसवां रोड में खैराबाद में बाईपास बनवाने की घोषणा की।

इसके अलावा बिसवां सिधौली मार्ग का चौड़ीकरण कराने की बात भी कही। इसके अलावा करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण किया।

जिसे तालिबान से प्रेम, वह अफगानिस्तान जाए:

प्रेसवार्ता में शायर मुनव्वर राणा के तालिबान के समर्थन के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेता।

जो भी तालिबान का समर्थन कर रहा है, मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा जिसे तालिबान से प्रेम है, वह अफगानिस्तान में जाकर रहे।

 710 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!