Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर कांग्रेस ने बढ़ती जमकर बोला हल्ला

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। प्रदेशभर में कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता प्रदेश मुख्यालय,जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर विरोध प्रदशर्न कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह विरोध विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। कांग्रेस जनता के हितों को लेकर सड़क से सदन तक विरोध करेगी।

राजधानी दून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर एस्ले हाल चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार की दोपहर कांग्रेस भवन से त्रिवेणी घाट तिराहे तक जुलूस निकाला। घाट चौराहा पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि डीजल पेट्रोल के मूल्यों में पहले ही केंद्र सरकार बेतहाशा वृद्धि कर चुकी है। अब रसोई गैस सिलेंडर में भी 25 रुपये वृद्धि कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवसाय पहले से ही कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुआ है। अब पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि से इन व्यवसायियों पर केंद्र सरकार दोहरी मार कर रही है।

प्रदर्शन में महिला नगर अध्यक्ष सरोज देवराडी, एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, विवेक तिवारी, मदन मोहन शर्मा, मनोज गुंसाई, नंदकिशोर जाटव, पार्षद राकेश सिंह मियां, मनीष शर्मा, राजेंद्र गैरोला आदि शामिल रहे।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते डोईवाला में सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल

डोईवाला में भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चौक पर सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है।

दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है।इससे जनता का विश्वास सरकार से उठ गया कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री मधु थापा गोपाल शर्मा भारत भूषण कौशल आदि ने भी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

महंगाई के खिलाफ रुड़की में भी सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

रुड़की में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर भाजपा सरकार का पुतला आप के हवाले कर दिया।

इस मौके पर पूर्व महापौर यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार झूठ बोल रही है। अभी तक किसी भी विभाग में सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू नहीं की गई है।

पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान, सरवण गोस्वामी, उमेद गाजी आदि मौजूद रहे।

 270 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!