महिलाओं की सुरक्षा के लिए देहरादून पुलिस की अच्छी पहल – रात में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिलने पर पुलिस के वाहन उन्हें घर तक छोड़ेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ दिसम्बर २०१९, देहरादून। महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को देखते हुए देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग-अलग पहल हो रही हैं। हैदराबाद की घटना के बाद से पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जा रहे हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को कुछ इसी तरह के आदेश दिए थे। इसी क्रम में देहरादून पुलिस की ओर महिलाओं के लिए एक अच्छी पहल की है। इसके तहत रात में किसी भी समय यदि महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता है तो पुलिस के वाहन उन्हें घर तक छोड़ेंगे। इसके लिए महिलाओं को 112 पर कॉल कर अपनी लोकेशन बतानी होगी और कुछ देर बाद ही नजदीकी पीसीआर वैन उनके पास पहुँच जाएगी।
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए हैं। एसएसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है। यदि कामकाजी महिला को दफ्तर से लौटने में देर होती है या फिर घर के बाहर गई महिलाओं को देर हो जाती है तो वे 112 पर कॉल कर सकती हैं।
112 total views, 1 views today
