Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

शहीद स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ के घर पहुंची रक्षामंत्री, दी श्रद्धांजलि

देहरादून। बंगलुरु में भारतीय वायु सेना के ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने में शहीद हुए देहरादून निवासी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी को श्रद्धांजलि देने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण उनके घर पहुंची। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण यहां करीब एक घंटे रहीं। फिर वह विशेष चॉपर से लौट गईं।

बता दें, वायुसेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमान ने बंगलुरु स्थित एचएएल (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) की हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बताया गया कि एचएएल का एयरपोर्ट आबादी के बीच है। पायलट ने अगर विमान का रुख न मोड़ा होता तो विमान आबादी क्षेत्र में गिर सकता था। जिससे कई लोगों की जान जा सकती थी।

बंगलुरु में भारतीय वायु सेना के ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने में शहीद पंडितवाड़ी, देहरादून निवासी स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी का अस्थि कलश सोमवार शाम बंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद सिद्धार्थ नेगी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री व नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए शहीद के पिता बलवीर सिंह नेगी, माता व पत्नी धुविका को ढांढस बंधाया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सिद्धार्थ के परिजन अस्थि कलश को विसर्जित करने के लिए हरिद्वार रवाना हुए। उधर, हरिद्वार में अस्थि विसर्जन स्थल में राज्य सरकार की ओर से सीएम के प्रतिनिधि के रूप में नगर विकास मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

 88 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!