Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

आलिया भट्ट की शादी को लेकर दीपिका पादुकोण ने कहा-जल्द होने वाली है आलिया की शादी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर खबरें आती रहती हैं। साथ ही शादी की तारीख को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन अभी तक शादी को लेकर किसी ने भी कंफर्म नहीं किया है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की गॉसिप अब फिल्मी स्टार्स भी करने लगे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी आलिया भट्ट के सामने ही उनकी शादी की बात कर दी।

दरअसल, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विजय देवेराकोंडा और कई स्टार्स एक इंटरव्यू में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान अर्जुन रेड्डी स्टार विजय ने बताया कि उन्हें दीपिका और आलिया पर तगड़ा क्रश रह चुका है और मुझे ये बात कहने में कोई शर्म नहीं है। साथ ही विजय ने कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता, क्योंकि दीपिका की शादी हो गई है। इसी बीच दीपिका ने कह दिया कि ‘और आलिया की शादी होने जा रही है।’

इस बात पर विजय ने भी दीपिका की बात का समर्थन किया। इसके बाद आलिया ने बातचीत में दखल देते हुए कहा कि तो दीपिका इस बात की घोषणा क्यों कर रही हैं। आलिया के इस रिएक्शन पर दीपिका को लगा कि शायद उन्होंने ज्यादा बोल दिया है। इसके बाद दीपिका ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ विजय का रिएक्शन जानने के लिए ऐसा कहा था।

वैसे आलिया भले ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं बोलना चाहती हैं, लेकिन उनके रिलेशनशिप के चर्चे हर जगह हैं। अब तो दीपिका पादुकोण ने भी मान लिया है कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। बता दें कि अभी रणबीर और आलिया एक साल फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं और इसके साथ ही रणबीर-आलिया की कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

 80 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!