Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

दीपावली की शुभकामना देने के साथ ही सीएम योगी ने विकास और जनहित की योजनाओं में सहयोग की अपेक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। दीपोत्सव के पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने की इस परंपरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को भी ध्यान में रखा। उन्होंने लगभग साढ़े सात लाख ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पत्र लिखा है। उन्हें दीपावली की शुभकामना देने के साथ ही योगी ने विकास और जनहित की योजनाओं में सहयोग की अपेक्षा की है। पंचायतीराज विभाग सभी सदस्यों तक व्यक्तिगत पत्र पहुंचा रहा है।

विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 7.31 लाख ग्राम पंचायत सदस्य और करीब 75 हजार क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संवाद किया है। सीएम योगी ने सदस्यों से कहा है कि पंचायतीराज व्यवस्था में ग्राम पंचायतें गांवों के विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। आप न सिर्फ अपने गांव की मूलभूत समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं, बल्कि इन समस्याओं के स्थायी निराकरण व गांव के विकास की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी तरह क्षेत्र पंचायतों को ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के बीच कड़ी बताते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकासखंड की ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए जिम्मेदार बताया है। सीएम योगी ने कहा है कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान आदि के माध्यम से ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत में विकास के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास व रोजगार सृजन का लगातार प्रयास कर रही है। पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में गांव व क्षेत्र की जनता के विकास कार्यों में सहभागी बनने का जो अवसर मिला है, उसका सदुपयोग करें। निदेशक पंचायतीराज अनुज कुमार झा ने बताया कि ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायतराज अधिकारियों को दी गई है।

 157 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!