Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

पिछले 24 घंटों में देश में 11903 ताजा मामले सामने आए, 311 लोगों की मौत भी हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोरोना के मामले लगभग 12 हजार दर्ज हुए, जो कि मंगलवार को 10 हजार की संख्या में थे। ऐेसे में दिवाली नजदीक है तो सावधानी बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 11,903 ताजा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में सीओवीआईडी ​​-19 के कुल केस 3 करोड़ 43 लाख 08 हजार 140 तक पहुंच गए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या अब और कम हो गई है। देश में अब सक्रिय केस 1 लाख 51 हजार 209 हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय केस 252 दिनों में सबसे कम दर्ज हुए हैं। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं और वर्तमान में यह 0.44 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

बीते दिन देश में 311 लोगों की मौत भी हुई। देखा जाए तो इससे पहले जारी आंकड़े में एक दिन में 400 से ऊपर मौतें हुई थी, जहां कहीं न कहीं कुछ राहत मिली है। इसके अलावा देश में एक मात्र राज्य केरल, जहां कोरोना वायरस से चिंता बनी हुई है। वहां शाम को जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 6,444 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के चलते 45 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 8424 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार केरल में कोरोना के कुल 74,618 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना से कुल 32, 236 लोगों की जान जा चुकी है। तो देखा जाए तो देश में सामने आ रहे कुल मामलों के आधे से भी ज्यादा मामले सिर्फ केरल में रिपोर्ट हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 14,159 लोग रिकवर हुए हैं, इनके साथ ही ठीक होने वालों की कुल संख्या 3 करोड़ 36 लाख 97 हजार 740 तक पहुंच गई है। नतीजतन, रिकवरी दर वर्तमान में 98.22 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.11 प्रतिशत है और यह पिछले 30 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 40 दिनों से 2 प्रतिशत से भी कम रही।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक 61.12 करोड़ टेस्ट COVID-19 के संबंध में किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं चल रहे COVID-19 टीकाकरण अभियान में, अब तक 107.29 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर जो चिंता जताई जा रही थी। उस पर कहीं न कहीं राहत की खबर है। पहले की ही तरह सामान्य रूप से जिनते केस आ रहे थे, अब भी लगभग उतने ही दर्ज हुए हैं। हालांकि, कल के मुकाबले कुछ मामले बढ़े हैं।

 199 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!