
“जरा याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये”
आकाश ज्ञान वाटिका। स्पेशल रिपोर्ट। २७ अक्टूबर, २०१९, रविवार। आज हम दीपावली मना रहे हैं, हमारा घर आँगन दीपों की लौ से जगमगा उठा हैं। मन काफी प्रसन्न है। गमरी इस खुशी के लिए हमारे वीर जवानों की भूमिका चिर-स्मरणीय है। भारत माँ की रक्षा के लिए हमारे जांबाज सैनिक कड़ाके की सर्दी एवं तपती धूप की तनिक भी परवाह नहीं करते। देश की रक्षा में वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं। यदि आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं क्योकि हमारे जांबाज़ सैनिक सरहदों पर मुस्तैद हैं। देश की रक्षा, हमारी रक्षा के लिए सैनिक अपना सर्वस्व न्यौछार कर देते हैं। हमें इन वीर सैनिकों को नमन करना चाहिए। आज दीपावली के इस सुअवसर पर हमें शहीदों को याद कर, उनके सम्मान में एक दीया(दीपक) अवश्य जलाना चाहिए जो शहोदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
434 total views, 1 views today