Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

आरक्षण के समर्थन में सड़कों पर उतरा दलित समाज, जबरन बंद कराई दुकानें; तोड़फोड़

देहरादून: आरक्षण के समर्थन में दलित संगठनों का भारत बंद का मिला जुला असर रहा। वहीं, दलित समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन की सूचना है। ऋषिकेश व हरिद्वार में कई स्थानों पर जबरन दुकानें बंद कराई गई। हरिद्वार के बहादराबाद में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानों में तोड़फो़ड़ भी की। इस पर पुलिस ने लाठियां भी फटकारी।

देहरादून में दलित समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर जबरन शहर के प्रमुख बाजार पल्टन बाजार को बंद कराया। वहीं, अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति के आरक्षण के समर्थन में आयोजित बंद को देखते हुए ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन ने नगर के 17 संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स तैनात किया गया है। आरक्षण समर्थक संगठनों के सदस्य वाल्मीकि नगर स्थित गांधी प्रार्थना मंदिर में एकत्र हुए।

अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद करा दिया। रेलवे रोड वाल्मीकि नगर से जुलूस शुरू हुआ। पूरे बाजार में जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारियों ने जो भी दुकानें खुली मिली उन के शटर गिरवा दिए।

कुछ व्यापारियों के साथ अभद्रता भी की गई। देहरादून रोड स्थित रामा पैलेस सिनेमा घर में कुछ प्रदर्शनकारी घुस गए। थिएटर मालिक ने पहले से ही चैनल बंद करा रखा था।

इस कारण प्रदर्शनकारी थिएटर के भीतर नहीं घुस पाए। इन्होंने गेट में ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों के जाने के बाद सिनेमा हॉल को खोल दिया गया। जिसमें शो जारी है। बाजार में घूमने के बाद प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला युवा व अन्य लोग शामिल थे।

उधर आईडीपीएल और बापू ग्राम क्षेत्र में भी संघर्ष मोर्चा के सदस्य पंचायत घर में एकत्र हुए हैं। यहां से यह लोगों ने क्षेत्र में जुलूस निकाला। रुड़की में दलित समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। रामपुर गांव में युवकों ने दिल्ली देहरादून राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। वहीं नारसन में दिल्ली देहरादून राजमार्ग पर पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर जाम लगाया। साथ ही मांग उठाई कि कानून में संशोधन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भगवानपुर में बीडी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बड़ी संख्या में रविदास सेना, भीम आर्मी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सभी जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

हरिद्वार के प्रमुख कार्य स्थल ज्वालापुर बाजार को पूरी तरह बंद करा दिया। जुलूस की शक्ल में घूम रहे हैं आरक्षण समर्थकों  शहर के सभी बाजारों को बंद कराने का ऐलान किया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में दलित समाज के लोगों ने बहादराबाद ब्लॉक से रैली निकाली। इसके बाद बीएचईएल तिराहा पहुंचकर बेरियर लगाकर नारेबाजी करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया।  पुलिस ने प्रदर्शनकरियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दलित समाज के लोग जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन देने के लिए रोशनाबाद गए।

बहादराबाद में दलित समाज के भेल तिराहे पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव।  सड़क किनारे खड़े वाहनों को तोड़ा। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी। मोके पर एसएसपी हरिद्वार, सीओ सदर, सीओ कनखल, पीएसी के आलावा कई थानो की पुलिस पहुंंची। इसके बाद एसएसपी के निर्देश के बाद एलाउंस कर बाजार में दुकाने बंद कराई गई।

नैनीताल में संगठनों के भारत बंद का बाजार में भले ही बेअसर हो मगर उन्होंने तल्लीताल अंबेडकर भवन में बैठक कर फैसले के खिलाफ आरपार के संघर्ष का ऐलान किया। सभा में वक्ताओं ने एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए एकजुटता का आह्वान किया है।

सभा में पूर्व विधायक सरिता आर्य, शिल्पकार सभा के रमेश चंद्रा, कमल कटियार, दीपा, राजेन्द्र व्यास,समेत दर्जनों लोग थे। सभा के बाद इन संगठनों द्वारा कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

 59 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!