Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पेशानी पर बल डाल रहा दावानल, तीन दिन में 41 घटनाएं

देहरादून। उत्तराखंड में जंगलों की आग अब पेशानी पर बल डालने लगी है। बीते तीन दिनों के भीतर ही आग की 41 घटनाएं सामने आईं। इसके साथ ही इस फायर सीजन में राज्य में जंगल की आग की घटनाओं की संख्या 129 पहुंच चुकी है, जिनमें 183 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

यही नहीं, नैनीताल डिवीजन में आग बुझाते वक्त मधुमक्खियों के हमले में चार वनकर्मी भी घायल हुए हैं। ऐसे में अब महकमे की निगाहें इंद्रदेव पर टिक गई हैं कि वे कब मेहरबान हों और जंगल आग से महफूज रह सकें।

राज्य में इस मर्तबा मौसम के साथ देने से जंगल में आग की घटनाएं नाममात्र को ही दिख रही थीं। अलबत्ता, पिछले एक पखवाडे में पारे की उछाल के साथ ही जंगल भी धधकने लगे। इस बीच तमाम स्थानों पर चले तूफान ने उन क्षेत्रों में विकट स्थिति पैदा कर दी, जहां आग लगी थी।

अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि एक से तीन मई के भीतर राज्यभर में 41 स्थानों पर जंगल धधक उठे। इससे पहले तक आग की घटनाओं की संख्या 88 थी। अब कुल 129 घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में विभाग को चिंता सालने लगी है कि यदि आग ऐसे ही भड़कती रही तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, नोडल अधिकारी वनाग्नि प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक विभाग की ओर से सभी जगह तैयारियां पूरी हैं। जहां भी आग की घटना सामने आ रही है, वहां कर्मचारी तुरंत इसे बुझाने में जुट रहे हैं। जगह-जगह स्थानीय लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।

पिछले पांच वर्षों में दावानल 

वर्ष—————–प्रभावित क्षेत्र———क्षति

2018—————–4480.04——-86.05

2017—————–1244.64——18.34

2016—————–4437.75——46.502

2015—————–701.61———7.943

2014—————–930.33———4.39

 90 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!