Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

क्रिकेटर मोहम्मद शमी सड़क हादसे में हुए घायल, सिर में लगे टांके

देहरादून: क्रिकेटर मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा देहरादून-दिल्ली हाईवे पर आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद उन्हें तुरंत शहर के सीएमआई अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी दायीं आंख के ऊपर 10 टांके लगाये गये हैं। हादसे में उनके मित्र और एक समाचार चैनल के मालिक उमेश जय कुमार व उनके ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने हादसे का कारण बने ट्रक को कब्जे में लेते हुए, चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उमेश की तहरीर पर क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी रविवार को देहरादून से प्रैक्टिस करने के बाद दिल्ली वापस लौट रहे थे।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी बीते शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। वह यहां राजपुर में मैक्स अस्पताल के सामने स्थित उमेश जयकुमार के घर पर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि देहरादून में अभिमन्यु एकेडमी में बच्चों के साथ क्रिकेट की दो दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद रविवार की सुबह उमेश जयकुमार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

सुबह लगभग साढ़े छह  बजे के करीब उनका काफिला देहरादून-दिल्ली हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में शमी और उमेश को चोटें आईं। उनके चालक प्रेम कुमार को भी चोट लगी है। हादसे के बाद साथ में दिल्ली जा रहे लोग सभी को काफिले की दूसरी गाड़ी से लेकर प्राथमिक उपचार के लिए सीएमआई अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि शमी की दांयी आंख के ऊपर 10 टांके लगाये गये हैं। प्राथमिक उपचार के बाद शमी उमेश कुमार के घर पर आराम करने चले गए। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मोहम्मद शमी ने मीडिया से दूरी बना रखी है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सुर्खियों में हैं। जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद शमी को बीसीसीआई से क्लीन चिट मिल चुकी है। आईपीएल मैचों की तैयारी को लेकर इन दिनों शमी देहरादून आए हुए हैं।

रोडवेज बस को भी मारी टक्कर

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान भूरा पुत्र खलील निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसने शमी के काफिले को टक्कर मारने के साथ ही एक रोडवेज बस और एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारी थी। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 53 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!