उत्तराखण्डताज़ा खबरें
बहुत ही जल्दी COVID-19 की जाँच के लिए दून मेडिकल कॉलेज में भी सुविधा उपलब्ध हो जायेगी

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, 14 अप्रैल, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। बहुत ही जल्दी प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण (COVID-19) की जाँच के लिए दून मेडिकल कॉलेज में भी सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। यहाँ COVID-19 की जाँच हेतु Rt-PCR मशीन के installation (स्थापना) का कार्य प्रगति में है।
प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अभी 28 है, जिनका उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज में COVID-19 की जाँच की सुविधा उपलब्ध होने से प्रतिदिन और अधिक कोरोना संक्रमण संदिग्ध लोगों की जाँच की जा सकेगी और राज्य जल्दी ही कोरोना संक्रमण मुक्त हो जायेगा।
88 total views, 1 views today