Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कोविड-19 वैक्सिनेशन की जनपद टास्कफोर्स समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 2 जनवरी 2021, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 वैक्सिनेशन की जनपद टास्कफोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग और समिति के महत्वपूर्ण सदस्यों द्वारा आगामी समय में कोविड-19 के वैक्सिनेशन की तैयारियों और उसके मार्ग में आ रही चुनौतियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जनपद टास्क समिति और ब्लाॅक स्तरीय टास्क समिति के सदस्यों को कोविड-19 के वैक्सिनेशन से सम्बन्धित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वैक्सिनेशन बूथ की सेशन साइट इस तरह बनाई जाए जहाँ आम आदमी आसानी से पहुँच सके, बूथ पहुँचने के रास्ते में प्राॅपर निशान बनाए जाए तथा बैनर-साइनबोर्ड इत्यादि में भी एकरूपता और स्पष्टता हो ताकि सामान्यजन को तथा वैक्सिनेशन कार्यकर्ताओं को किसी तरह का कोई सन्देह न हो। उन्होंने कोविड-19 पोर्टल पर पंजीकरण इत्यादि में आ रही किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल उचित माध्यम से ठीक करने के निर्देश दिए। पोर्टल को हैण्डिल करने वाले और वैक्सिनेशन से सम्बन्धित ऑनलाईन विवरण दर्ज करने वाले कार्यकर्ताओं को भी जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न वैक्सिनेशन साइट पर कितने व्यक्ति आयेंगे तथा सम्बन्धित व्यक्ति अपने नजदीक वैक्सिनेशन साइट पर आसानी से आ जाए इसकी पूर्व तैयारी करें। साथ ही मैनपावर को इस तरह तैयार करें ताकि प्रत्येक स्तर पर अपने दायित्वों को भली-भाँति संपादित कर सके। उन्होंने ऐसा जीपीआरएस सिस्टम भी तैयार करने को कहा जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने सही लोकेशन जानकर कम समय में पहुँच सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद और सभी ब्लाॅक स्तरीय वैक्सीनेशन टास्क फोर्स के सदस्यों को आपस में लगातार बेहतर समन्वय स्थापित करने, सफल वैक्सिनेशन हेतु नियमानुसार बैठक करते हुए मुद्दो पर चर्चा व समाधान निकालनें और जरूरी अद्यतन सूचनाओं को समय से आदान-प्रदान करेन के निर्देश दिए।

इस दौरान वीडियो कान्फ्रेसिंग से मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ० उत्तम सिंह चैहान, जिला सर्विलांस अधिकारी कोविड-19 डाॅ० राजीव दीक्षित सहित विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 102 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!