लाॅकडाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आज के कोरोना वाॅरियर

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 12 मई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि लाॅकडाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर चुने गये हैं।
[box type=”shadow” ]लाॅकडाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत आज 12 मई, 2020 के कोरोना वाॅरियर:
कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
समर्पण सोसायटी, फाॅर हेल्थ रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट देहरादून
डाॅ० गीता खन्ना, एम.डी पेडियट्रीक्स,
लाॅकडाउन अवधि में जिला प्रशासन को राशन,
खाद्य सामग्री, सेनेट्री नेपकिन, सेनिटाइजर, मास्क
आदि सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग कर रहे हैं।
कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)
श्रीमती साफिया नूर
आशा कार्यकर्ती, आजादनगर कालोनी देहरादून
लाॅकडाउन अवधि में आजाद नगर कालोनी (कन्टेंमेंट जोन)
में सामुदायिक निगरानी का कार्य करते हुए अपने दायित्वों
का निर्वहन कर रही हैं।
[/box]
88 total views, 1 views today

