Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत आज की गई विभिन्न गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 20 मई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है जनपद में शेष  4 कन्टेमेंट जोन में 2 से 3 चरण का एक्टिव सर्विलांस का कार्य पूर्ण हो चुका है। 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस कार्य के दौरान उक्त क्षेत्रों में अन्य कोई कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित न होने के फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त करने हेतु की गयी संस्तुति के फलस्वरूप नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत कन्टेंमेंट जोन चमन विहार, लेन नम्बर 11 तथा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत कन्टेंमेंट जोन बीस बीघा कालोनी गली नम्बर 3, शिवा एन्कलेव वार्ड नम्बर 24 एवं  आवास विकास वार्ड नम्बर 25 को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष ट्रेन से आज अपरान्ह 1 बजे जनपद देहरादून से बेतिया स्टेशन बिहार हेतु 1152 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त भेजा गया है। इसी क्रम में आज शाम 7 बजे एक अन्य विशेष ट्रेन जो देहरादून से किशनगंज स्टेशन बिहार हेतु 1152 व्यक्तियों को भेजा जा रहा है।

जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर  से 2 बसों के माध्यम से चमोली के 24 एवं उत्तरकाशी के लिए 12 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/ व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, वेस्ट वारियर्स, जस्ट कैफे,  एल्थम बैकरी, चेतन ओबराय, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट गाईड/सिविल डिफेंस, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 3786 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, थाना पटेल नगर में 500, पटेलनगर चौकी में 450, धारा चौकी में 500, इन्दिरानगर चौकी में 200, थाना रायपुर में 678, थाना नेहरू कालोनी में 650, आईएसबीटी चौकी में 500, नगर निगम में 75, कचहरी में 124, घंटाघर में 25, पत्थरीबाग में 4, ट्रांस्पोर्ट नगर में 20, आईटी पार्क में 10, बन्नू स्कूल में 50 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 1226 निराश्रित पशुओं जिसमें 817 श्वान, 366 गौवंश एवं 43 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 900 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, तहसील मसूरी में 100, कोतवाली दून में 150, थाना रायपुर में 100,  थाना पटेलनगर मेें 200, थाना राजपुर में 250, थाना डालनवाला में 100, अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। वेस्ट वारियर्स संस्था द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत अंसारी मार्ग क्षेत्र में निवास कर रहे 35 निर्धन परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गयी।
जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 966 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 12389 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3028 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में 54 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 62 काॅल प्राप्त हुई हैं, जो सभी काल पास से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 64 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  67.53 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 18 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 116.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट जोन बीस बीघा/शिवा एन्कलेव/आवास विकास  में 4 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।
दुग्ध विकास विभाग द्वारा चमन विहार कालोनी में 35 ली०, बीस बीघा ऋषिकेश में 50 ली०,  शिवा एन्कलेव में 45 ली० एवं आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 35 ली०, आशुतोष नगर ऋषिकेश में 45 ली०, कुल 210 ली० दूध विक्रय किया गया।

 95 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!