Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका। ५ दिसम्बर, २०१९(गुरुवार)। प्याज, रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क से सदन तक प्रदर्शन किया। दून में विधानसभा के समीप कांग्रेस की महिला नेताओं ने गले में प्याज की माला पहनकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विधानसभा सत्र का विरोध किया। वहीं बल्लीवाला चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

बल्लीवाला में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्याज की कीमत 50 रुपये होते ही भाजपा सड़कों पर बवाल करने लगती थी, लेकिन आज प्याज के दाम 100 रुपये पार हो गए हैं और भाजपाई खामोश हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह आलू, टमाटर, लहसुन, पेट्रोल डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। सरकार इसको नियंत्रित नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क और सदन दोनों जगह सरकार का कड़ा विरोध करेगी।

न्यू रोड स्थित पूर्व विधायक राजकुमार के कार्यालय में महानगर कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें महंगाई को लेकर प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। बैठक में लालचंद शर्मा ने कहा कि आठ दिसंबर को दून में महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसोनी, निगम पार्षद कोमल वोहरा, पार्षद संगीता गुप्ता, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव प्रिया थापा, ब्लॉक कांवली अध्यक्ष अल्ताफ, मुकेश चौहान, पूर्व पार्षद मुकेश चौहान, राजेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!