Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

‘डैमेज कंट्रोल’ करने में जुटी कांग्रेस, चिदंबरम बोले- UPA कार्यकाल में हमने जेहादियों को सिखाया सबक

नई दिल्ली । कश्मीर को लेकर शुरू हुई सियासी जंग अब खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान को समर्थन ने तो इस आग में घी डालने का काम किया है। इसके बाद से जहां भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है, तो वहीं कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करने में लगी हुई है। कांग्रेस अब ये दावा कर रही है कि उसने जम्मू-कश्मीर में जेहादियों का खात्मा किया है।

दरअसल, कश्मीर को लेकर पहले गुलाम नबी आजाद और फिर कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज के बयान से हंगामा खड़ा हो गया है। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली के ब्लॉग ने तो कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जिसके बाद अब कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम पार्टी के बचाव में बोलते नजर आए हैं। उन्होंने दावा किया है कि यूपीए कार्यकाल के तहत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जेहादियों को सबक सिखाया और हिंसा के स्तर को काफी हद तक कम किया। चिदंबरम ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

चिदंबरम का ट्वीट, सफाई में कहा

उन्होंने दूसरे ट्वीट पर सवाल किया, ‘कौन भूल सकता है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में माओवादी हिंसा में अपने पूरे नेतृत्व को खो दिया? राहुल गांधी पर लगे आरोपों के जवाब में उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आरोप है कि जेहादियों और माओवादियों ने राहुल गांधी की सहानुभूति अर्जित की है, ये हास्यात्मक और बेतुका आरोप है। कांग्रेस इन दो समूहों का हमेशा से विरोध करती आई है।’

जेटली के ब्लॉग को लेकर चिदंबरम का ट्वीट

चिदंबरम का ये ट्वीट वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस ब्लॉग के बाद आया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि ये बड़े आश्चर्य की बात है कि उन्हें इस बात से लेना देना नहीं है कि वो किसका साथ दे रहे हैं। जेएनयू और हैदराबाद में भारत विरोधी नारे लगाने वालों से उन्हें खास हमदर्दी है। वित्त मंत्री ब्लॉग में लिखते हैं कि अगर ऐतिहासिक और वैचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी ने इस तरह के संगठनों का विरोध किया होता तो असहाय लोगों के दिलों में राहुल जगह बना पाने में कामयाब हुए होते। उन्होंने माओवादी उग्रवादियों और जेहादी तत्वों के बीच बढ़ते समन्वय पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गलत कश्मीर नीति का सबसे बड़ा खामियाज़ा कश्मीर घाटी के नागरिकों ने भुगता है।

ट्विटर यूजर्स ने उठाई खिल्ली

गौरतलब है कि कश्मीर पर दिए बयानों को लेकर कांग्रेस न सिर्फ राजनीतिक पार्टियों की किरकिरी का शिकार हुई है, बल्कि लश्कर से मिले समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर भी पार्टी को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। ट्विटर यूजर्स चिदंबरम के दावे के जवाब में कर रहे हैं, ‘इसी वजह से हाफिज आपकी पार्टी की तारीफ कर रहा है।’ एक अन्य ट्वीट यूजर ने लिखा, ‘ये बिल्कुल भारत से गरीबी उन्मूलन की तहत ही है! चार दशक पहले इंदिरा गांधी चिल्ला रही थीं! गरीबी हटाओ! अब कोई गरीबी नहीं है? या जम्मू-कश्मीर में हालिया हिंसा की तहत, ये गरीबी भी 2014-2018 के बीच देखने को मिली है?

गुलाम और सोज ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें
बता दें कि गुरुवार को गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि केंद्र सरकार की नीति का सबसे ज्‍यादा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में चार आतंकियों को मारने के लिए 20 आम नागरिक भी मारे जाते हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते कहा कि सेना का एक्शन नागरिकों के खिलाफ ज्यादा और आंतकियों के खिलाफ कम है। गुलाम के इस बयान को लश्कर-ए-तैयबा ने समर्थन कर दिया। लश्कर प्रवक्ता ने कहा कि शुरू से ही हमारी राय वही है जो गुलाम नबी आजाद की रही है। हिंदुस्तान कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाकर दोबारा जगमोहन युग की शुरुआत करना चाहता है और निर्दोषों का कत्लेआम करना चाहता है। तो वहीं, कांग्रेस के अन्य नेता सैफुद्दीन सोज के बयान ने तो हद कर दी। उन्होंने तो सीधे कश्मीर की आजादी की बात कर दी। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने एक इंटरव्‍यू के दौरान पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें मुशर्रफ ने कहा था कि कश्मीरी पाकिस्तान के साथ जुड़ना नहीं चाहते, उनकी पहली इच्छा आजादी है। सोज ने कहा कि यह बयान तब भी सच था और अब भी है। मैं भी ऐसा कहता हूं, लेकिन जानता हूं कि ऐसा संभव नहीं है।

 59 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!