खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच आपसी विवाद हुआ समाप्त

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून दिनांक 27 जनवरी, 2020(सोमवार)। कल, रविवार २६ जनवरी 2020 का दिन खानपुर और झबरेड़ा विधायकों के लिए खास रहा। दोनों विधायकों के बीच लम्बे समय से चल रहे मत्भेज व जुबानी जंग में विराम लगने की उम्मीद लगाई जा रही है। कल गणत्रंत दिवस के दिन खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन स्वयं ही झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के रुड़की स्थित आवास पर पहुँचे और दोनों विधायकों के आपस में हाथ मिलाये।
ऐसा प्रतीत होता है कि गणतंत्र दिवस पर आखिरकार खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच करीब एक साल से चली आ रही दुश्मनी अब समाप्त हो जाएगी।
एक बार पहले भी मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से दोनों विधायकों के बीच वार्ता हुई थी और दोनों विधायकों ने किसी तरह के आपसी मतभेद होने से इंकार किया था
लेकिन चंद दिनों बाद फिर से दोनों विधायकों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई और मामला हाई कोर्ट तक पहुँचे गया था।
अब लगता है कि रविवार को दोनों के बीच हुई सुलह से सभी गिले – सिकवे दूर होकर आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगा।
174 total views, 1 views today