Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

भाजपा महानगर अध्यक्ष के खिलाफ थाने में की शिकायत

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग व महानगर महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पटेलनगर कोतवाली में भाजपा महानगर अध्यक्ष के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व संयोजक मोहन काला व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने शिकायती पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष द्वारा दलित समुदाय पर की गई अभद्र टिप्पणी व समाज विशेष को बदनाम करने की नियत से बयान दिया गया है। इससे अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष की ओर से दलित समाज के खिलाफ टिप्पणी व समुदाय विशेष को बदनाम करने की नियत से अनर्गल बयानबाजी की गई। इस तरह का बयान समाज में द्वेष भावना फैलाने वाला एवं दलित समाज को बदनाम करने की नियत से दिया गया है। इस दौरान देवेंद्र सिंह, श्रवण कुमार राजोरिया, मुकेश सोनकर, अमरजीत सिंह, संजय, आदर्श सूद, पार्षद देविका रानी, रीता रानी आदि उपस्थित थे।

मीटू पीड़िता के विवेचक ने दर्ज किए बयान

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती एसएसपी आफिस पहुंची। यहां उसने मामले की विवेचना कर रही एसआइ ज्योति चौहान से मुलाकात की, जिसके बाद उसे कोतवाली ले जाकर धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए गए।

सूत्रों की मानें तो पीड़िता ने तहरीर में लिखी गई बातों को सिलेसिलेवार बताते हुए आरोपों को दोहराया है। अब उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

बता दें, भाजपा के पूर्व महामंत्री संगठन संजय कुमार पर फोन पर अश्लील बात करने और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाने वाली युवती ने शनिवार को जांच अधिकारी सरिता डोबाल के समक्ष बयान दर्ज कराए थे। उसने लिखित में पुलिस को दिया था कि वह भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कराना चाहती है।

इसके बाद एसपी सरिता डोबाल ने जांच रिपोर्ट एसएसपी निवेदिता कुकरेती को सौंप दी। एसएसपी ने मामले में उसी दिन मुकदमे का आदेश कर दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार की ही रात संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इस मामले की विवेचना कर रही महिला हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति चौहान ने पीडि़ता को मंगलवार को बयान के लिए बुलाया था। सूत्रों की मानें तो पीड़िता ने विवेचक को उत्पीड़न की शुरूआत से लेकर अब तक की व्यथा से अवगत कराया। उसने विवेचक को कुछ साक्ष्य भी दिए हैं। हालांकि पुलिस ने गोपनीयता का हवाला देते हुए इससे अधिक कुछ बताने से इन्कार कर दिया।

 93 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!