Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कलैक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के कार्मिकों द्वारा जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, शनिवार, 7 मार्च 2020 (सूचना)। कलैक्ट्रेट परिसर के राजस्व, कोषागार ,सूचना, आपदा प्रबन्धन, पंचस्थानी इत्यादि विभागों के कार्मिकों द्वारा जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  बीर सिहं बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल, मुख्य कोषाधिकारी नरेन्द्र सिंह के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उच्चस्थ-अधीनस्थ अधिकारियों और कार्मिकों द्वारा कलैक्ट्रेट परिसर के समस्त कार्यालयों को एक परिवार मानते हुए गुलाल लगाया गया और एक-दूसरें को होली त्यौहार की शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी  की पहल पर शुरू किये गये होली मिलन कार्यक्रम से अभिभूत हुए सभी कार्मिकों ने जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्मिकों के साथ मिलकर होली मनाने की बहुत सराहना की गयी तथा कहा कि उनके पास जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना के लिए शब्द नही हैं तथा सभी कार्मिक अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और आगे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने में अधिक प्ररेणा और ऊर्जा मिली है। कार्मिकों का कहना था कि जिलाधिकारी ने दिखाया कि हमारा कार्यदायित्व भले ही अलग-अलग हो  सकता है पद में अपर -नीचे हो सकते हैं किन्तु मानव की दृष्टि से समान है।
अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा कि होली खेलकर सभी लोग बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिस तरह से होली में गुलाल लगने से गोरे-काले का भेदभाव मिट जाता है और लोग एक समान दिखते हैं। इसी तरह हमें जीवन में भी किसी भी प्रकार का भेदभाव दूर रखते हुए कार्य करना चाहिए। कहा कि त्यौहार एक अवसर होता है जिसको सभी साथ मनाने कार्यस्थल का वातावरण तनावमुक्त बनता है और जनता की अपेक्षाओं का और बेहतर समाधान होता है। त्यौहारों में आपसी तालमेल बेहतर बनता है और प्रशासनिक कार्यो के इम्लिमेन्टेशन के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय की जरूरत होती है वह एक साथ त्यौहार मनाने से और मजबूत होती है उन्होंने सभी को होली के त्यौहार की सहपरिवार शुभकामनाएं दी।

 260 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!