Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में ठंड ने तोडा रिकॉर्ड – तीन शहरों का तापमान शून्य से नीचे

  • 31 दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार।
  • जनवरी के प्रथम सप्ताह में मसूरी के आसपास बर्फबारी भी हो सकती है।

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २८ दिसम्बर २०१९ (शनिवार)। उत्तराखंड में इस बार हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। तीन शहरों का तापमान तो शून्य से नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। नए साल को पर्वतीय जिलों की चोटियों में बर्फबारी होगी।

दून में इस बार दिसंबर का अंतिम पखवाड़ा सामान्य से अधिक सर्द रहा। करीब पिछले 15 दिनों से दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। ऐसे में हाड़ कंपाने वाली ठंड दूनवासियों की परीक्षा ले रही है। वहीं, नए साल का स्वागत भी दून और मसूरी में कड़ाके की ठंड के बीच किया जाएगा। हालांकि, 31 दिसंबर से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं, जिससे जनवरी के प्रथम सप्ताह में मसूरी के आसपास बर्फबारी भी हो सकती है।

उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सर्दी का सितम जारी है। दून की बात करें तो यहां भी हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। इस दौरान कई मौकों पर दून के अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी लगातार दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 12 और 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया। इस स्थिति में अक्सर तापमान में गिरावट आ जाती है और मैदानों में कोहरा, जबकि पहाड़ों में हल्के से मध्यम बादलों का असर बना रहा है। यही कारण है कि दून समेत अन्य शहरों का तापमान सामान्य से कुछ नीचे चल रहा है।

इधर, शनिवार की सुबह भी पर्वतीय जनपदों में धूप खिल गई। वहीं, मैदानी इलाकों में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, हल्द्वानी में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते सर्दी से लोग परेशान हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 18.2, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जोशीमठ, पिथौरागढ़ व मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे

प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप थम नहीं पा रहा है। पारा रसातल में है और बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही है। प्रदेश के तीन शहरों जोशीमठ, पिथौरागढ़ और मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे है, जबकि अल्मोड़ा और टिहरी में यह शून्य के करीब पहुंच गया।

हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन नव वर्ष पर यह करवट बदलेगा। इस दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर———–अधितम———–न्यूनतम .

देहरादून———18.2————–1.8

मसूरी————10.6————–1.5

टिहरी————11.8————–0.8

हरिद्वार———16.2————–5.6

जोशीमठ———08.4————–0.8

पिथौरागढ़——-14.6————–0.2

अल्मोड़ा———11.3————–0.4

मुक्तेश्वर——–10.2————-0.7

नैनीताल———12.6————-3.0

यूएसनगर——-16.4————-4.1

चंपावत———-10.2————-1.3

 72 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!