Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में देंगे 67.89 करोड़ का तोहफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भरोहिया में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर को 67.79 करोड़ रुपये लागत की 20 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 50.48 करोड़ रुपये लागत की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 17.31 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ब्लाक परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण एवं नवनिर्मित मंच का लोकार्पण भी करेंगे। प्रतिमा एवं मंच के निर्माण पर करीब 36 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उसके बाद कुछ लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सुबह करीब 9.30 बजे भरोहिया पहुंचेंगे और परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहां स्थापित की गई ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा के पास निर्मित मंच का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जिला सूचना कार्यालय भवन, कबीरधुनी एवं गोरख तलैया के सुंदरीकरण एवं कई आयुर्वेदिक चिकित्सालय शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। भरोहिया में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री जिन पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उनमें स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट भी शामिल है। इसपर करीब 16.29 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

निम्न प्रमुख परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

परियोजना लागत

राप्ती नदी पर चंदा घाट पुल : 35.26 करोड़ रुपये

जिला सूचना कार्यालय भवन : 3.05 करोड़ रुपये

कबीर धूनी का सुंदरीकरण : 4.10 करोड़ रुपये

जिला कारागार में बैरक : 1.80 करोड़ रुपये

जिला कारागार में महिला बैरक : 0.93 करोड़ रुपये

जेल में सीसी रोड : 0.98 करोड़ रुपये

निम्न प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

परियोजना लागत

स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट : 16.29 करोड़ रुपये

गोरखनाथ मंदिर में मेला स्थल का पर्यटन विकास : 0.64 करोड़ रुपये

 127 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!