Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले : ‘उत्तर प्रदेश में शानदार विकास कार्य को देखने के बाद रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले भी अब मंदिर जाने लगे’

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के बीते पांच वर्ष के कार्यकाल का खाका शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खींचा। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश की सरकार के कामकाज के साथ ही विकास कार्य और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुलकर बोले। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शानदार विकास कार्य को को देखने के बाद तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले भी अब मंदिर जाने लगे हैं। यहां पर जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाने का काम किया, मंदिरों में विस्फोट करवाने का काम किया और आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया वही लोग आज मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केन्द्र में ईमानदार सरकार देने का कार्य नरेन्द्र मोदी जी ने किया है तो प्रदेश में यह काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी भी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब का पैसा किसने मारा। उसके खिलाफ केन्द्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। अखिलेश यादव जी को इसका स्वागत करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने निंदा की। इससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं किसी न किसी से तार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह तो इत्र की बात करते थे, इत्र का मित्र इनका कौन निकला। वो पूरे देश और दुनिया ने देखा है। कार्रवाई का फर्क सिर्फ अखिलेश यादव और उनके पार्टी पर पड़ा है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के साथ ही यहां पर चिकित्सा तथा सभी क्षेत्र के विकास कार्य की विश्व में मिसाल दी जा रही है। यूपी में पहले दो अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थे, अब पांच हैं। यहां पर पहले केवल दो शहरों में मेट्रो थी, अब पांच शहरों में है। पहले केवल 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज 60 मेडिकल कॉलेज हैं। यह सब काम उपयोगी सरकार ने किया है। ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में योगी आदित्यनाथ की सरकार में दंगों का दूर दूर तक नामोंनिशान तक नहीं है। जो आतंक का वातावरण खड़ा करते थे, आज वो नजर नहीं आते। जो कभी बुलडोज करते थे, आज उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के पांच साल के कार्यकाल को उठा कर देखिए, जहां गुंडाराज था, वहीं एक के बाद एक दंगे भी हुआ करते थे। उत्तर प्रदेश को दंगा और गुंडाराज से मुक्त करने का काम किसी भी सरकार ने किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। लम्बे समय के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश में खुशहाली आई है।  

 322 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!