मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को दी बधाई एवं शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 नवम्बर 2020, देहरादून। [highlight]मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनायें दी हैं।[/highlight] मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। हमें अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
[box type=”shadow” ]भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को भारत के संविधान की प्रस्तावना का स्मरण किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, सचिवों, मण्डलायुक्तों, पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को प्रेषित पत्र में सभी से अपने नियंत्रणाधीन कार्यालयों में इसकी व्यवस्था कराने की अपेक्षा की है।[/box]
108 total views, 1 views today