Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला सभागार उत्तरकाशी में कोविड-19 की समीक्षा व आपदा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2021, शनिवार, देहरादून/उत्तरकाशी। लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई व एनएच को मानसून काल में आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर सड़कें हम पीएमजीएसवाई के अंर्तगत बना रहे हैं। इसलिए ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण कार्य में नाली ,स्कबर आदि तय मानकों के अनुरूप बनाए व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंर्तगत पहले चरण में पाइप लाइन बिछा दी गई हैं व स्टैंड पोस्ट बना दिए गए हैं। अब दूसरे चरण में स्रोत से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने हेतु जल संस्थान व जल निगम तेजी से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस हेतु धन की कमी नहीं है। विद्युत विभाग के पास आपदा के दौरान लाइनमैन की कमी को देखते हुए विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल के लिए पीआरडी के माध्यम से लाइनमैन की तैनाती करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। पूर्ति विभाग को सामान्य राशन वितरण के साथ ही मानसूनकाल का खाद्यान्न वितरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। तीन चार महीने का डीजल व पेट्रोल एडवांस में रखने को कहा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की समीक्षा की। तथा नवनिर्मित मनेरी थाना का बर्चुअल लोकार्पण किया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम को लेकर किए गए समस्त कार्यों/उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुंडा शैलेन्द्र कोहली सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 439 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!