मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीपीई किट पहनकर कोरोना मरीजों से की मुलाकात, कोरोना संक्रमितों से हालचाल पूछा, हौंसला बढ़ाया
- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का निरीक्षण किया।
[highlight]”डाक्टर्स, नर्स तथा सम्बन्धित स्टाॅफ लगातार समर्पित भाव से लगे हुए हैं व करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवायें दे रहे है। मैंने खुद आधे घंटे पीपीई किट पहना तो महसूस हुआ कि यह कितना बड़ा सम्पर्ण व तपस्या है।” : मुख्यमंत्री[/highlight]
[box type=”shadow” ]

[/box]
आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मई 2021, शनिवार, देहरादून/उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले व शीघ्र उनके स्वास्थ्य होने की शुभकामनायें दी। सभी कोरोना वॉरियर्स के बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों से मिले।
इसके उपरांत अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टर्स, नर्स तथा सम्बन्धित स्टाॅफ लगातार समर्पित भाव से लगे हुए हैं व करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवायें दे रहे है। मैंने खुद आधे घंटे पीपीई किट पहना तो महसूस हुआ कि यह कितना बड़ा सम्पर्ण व तपस्या है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार किसी दु:ख या आपदा की घड़ी में राशन में चीनी शामिल की गई है और सभी राशन कार्ड धारकों को 2 किलो चीनी प्रति राशन कार्ड प्रति माह दी जाएगी
मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्थापित 200 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
619 total views, 1 views today