मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय आकर शासकीय पत्रावलियों का किया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, १३ अप्रैल, २०२०, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज, सोमवार, १३ अप्रैल को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय आए। उन्होंने यहाँ शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।
[box type=”shadow” ]“केन्द्र सरकार से जैसे ही आगे के लिए गाइडलाइन मिलती है, उसके अनुसार कार्यवाही की जानी है। अभी तक प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। हमें यही सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी है। कोरोना संक्रमितों के उपचार पर विशेष ध्यान देना है। जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय रखा जाए। जनता का हमें पूरा सहयोग मिला है। यह हमे सुनिश्चित करना है कि आम जन को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं हो।”……… मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत[/box]
93 total views, 1 views today