Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ओवर रेटिंग पर प्रशासन सख़्त : नगर मैजिस्ट्रेट देहरादून एवं उपजिलाधिकारी(सदर) ने किया सब्जियों/फलों की दुकानों का निरीक्षण, 15 लोगों के काटे गए चालान

[box type=”shadow” ]

नगर मैजिस्ट्रेट देहरादून कुश्म चौहान एवं उपजिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल द्वारा एल.आई.सी. बिल्डिंग स्थित सब्जी मंडी में चैकिंग अभियान

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में आज नगर मैजिस्ट्रेट देहरादून कुश्म चौहान एवं उपजिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल द्वारा पुलिस के साथ धर्मपुर सब्जी मंडी एवं एल.आई.सी. बिल्डिंग स्थित सब्जी मंडी में चैकिंग अभियान चलाया गया।

इस चैकिंग अभियान के दौरान ओवर रेटिंग कर रहे फल व सब्जी विक्रेताओं पर चालान की कार्यवाही की गई, जिसमें 15 लोगों के चालान काटे गए तथा सभी विक्रताओं को रेट लिस्ट लगाये जाने के निर्देश दिये गए।

नगर मैजिस्ट्रेट देहरादून कुश्म चौहान द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को ओवर रेटिंग पर लगातार निगरानी रखने तथा जिनके द्वारा रेट लिस्ट चस्पा नहीं की जा रही है उनके विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

नगर मैजिस्ट्रेट द्वारा फल और सब्जी विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि कोई दुकानदार ओवर रेटिंग करते हुए पाया जाता है या दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं पायी जाती है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमित भंडारी भी मौके पर मौजूद रहे।

 143 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!