Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना के खिलाफ संभाला मोर्चा : कोविड उपचार व्यवथाओं के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी द्वारा विभिन्न कोविड टीकाकरण केंद्रों एवं कोविड केयर सेन्टर्स का किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री तीरथ सिंह कोविड उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं की लगातार कर रहे हैं समीक्षा।

मीटिंग में अधिकारियों को खुद मैंने ही जो निर्देश दिए हैं, उनका अनुपालन जिला प्रशासन और पुलिस किस तरह कर रही है यही देखने के लिए मैं सड़कों पर उतरा हूँ। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जनता का जीवन बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए यदि नागरिकों का जीवन बचाने के लिए यह अंतिम विकल्प हुआ तो लाॅकडाउन के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद के कोविड उपचार व्यवथाओं के प्रभारी और सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एम०एस०एम०ई० तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज आत्माराम धर्मशाला, किशननगर स्थित कोविड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सर्वे चौक स्थित तीलू रौतेली महिला छात्रावास भवन में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुँचे। यहाँ कोविड जाँच तथा उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों जानकारी प्राप्त की। कोविड कर्फ़्यू के दौरान आनावश्यक बाहर घूम रहे लोगों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों को कोविड कर्फ़्यू के समय में सड़कों पर निकल रहे लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछने तथा अनावश्यक घूम रहे लोेगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कोविड कर्फ़्यू का सख्ती से अनुपालन न करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक चैराहों पर निरीक्षण कर कोविड कर्फ़्यू का जायजा लिया तथा आने जाने वाले व्यक्तियों से भी घर से निकलने का कारण जाना। इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर अनावश्यक घूम रहे लोगों का चालान भी काटा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार नागरिकों के अमूल्य जीवन की रक्षा करने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। एक ओर कोविड उपचार सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है। लगातार नए अस्पतालों को कोविड उपचार हेतु उपलब्ध करवाया जा रहा है। विकासनगर, धूलकोट, गढ़ीकैंट, तथा आई०डी०पी०एल० इत्यादि में कोविड केयर सेन्टर विकसित किए जा रहे हैं। टीकाकरण की गति को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा कोविड परिस्थितियों में ऑक्सीजन, दवाईयों, आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी तथा ओवर रेटिंग न हो इसके लिए लगातार व्यवस्था बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह कोविड उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीटिंग में अधिकारियों को खुद मैंने ही जो निर्देश दिए हैं, उनका अनुपालन जिला प्रशासन और पुलिस किस तरह कर रही है यही देखने के लिए मैं सड़कों पर उतरा हूँ। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जनता का जीवन बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए यदि नागरिकों का जीवन बचाने के लिए यह अंतिम विकल्प हुआ तो लाॅकडाउन के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

देहरादून में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या के संबंध में उन्होंने कहा कि देहरादून नगर की आबादी के अलावा पूरे राज्य से मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा राज्य की सीमा से सटे पड़ोसी राज्यों, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब तथा दिल्ली तक के मरीज यहां के अस्पतालों में उपचार हेतु आ रहे हैं। जिस कारण यहाँ आँकड़े बढ़ रहे हैं। हालांकि हम लगातार सभी को उपचार प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं पार्षद नन्दनी शर्मा, राकेश जोशी, अंकित जोशी, यशवीर चैहान आदि उपस्थित रहे।

 81 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!