Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव बोले, एनएच मुआवजा घोटाले की निष्पक्ष होगी जांच; नहीं है कोई दबाव

देहरादून: एनएच-74 मुआवजा घपले में कुछ और अधिकारियों पर भी शिकंजा कसने की चर्चा है। इनमें कुछ आइएएस बताए जा रहे हैं। एसआइटी जांच रिपोर्ट में घेरे में आए दो आइएएस अधिकारियों के जवाब मिलने के बाद अब शासन ने इसका परीक्षण शुरू कर दिया है।

उधर, इस मामले में चल रही जांच को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। जांच में किसी भी तरह से दबाव बनाने की कोशिशों से उन्होंने इन्कार किया।

ऊधमसिंह नगर जिले में एनएच-74 मुआवजा घोटाले में एसआइटी जांच में तत्कालीन जिलाधिकारी और आर्बिट्रेटर की भूमिका में रहे दो आइएएस अधिकारियों की भूमिका संदेह के दायरे में आ चुकी है। उक्त दोनों अधिकारियों को सरकार की ओर से नोटिस दिए जा चुके हैं।

इन नोटिस का दोनों अधिकारियों की ओर से जवाब दिया जा चुका है। वहीं आइएएस अधिकारियों में बेचैनी बढ़ती दिख रही है। यह मामला आइएएस एसोसिएशन में भी पहुंच चुका है।

यह दीगर बात है कि नौकरशाहों के एक तबके ने इस मामले में सरकार पर दबाव बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। दरअसल, सरकार की ओर से खासतौर पर मुख्यमंत्री की ओर से इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने से अधिकारियों में चिंता झलक रही है।

वहीं इस मामले में और अधिकारियों पर भी शिकंजा कसने के संकेत हैं। बताया जा रहा है कि जून 2013 से लेकर मई 2016 के बीच एसडीएम के तौर पर कार्यरत रहे अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। इनमें कुछ आइएएस बताए जा रहे हैं।

हालांकि, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अन्य आइएएस अधिकारियों के भी जांच के दायरे में आने की जानकारी होने से इन्कार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एनएच मुआवजा मामले में सरकार निष्पक्ष जांच करेगी। इसमें किसी भी तरह से दबाव बनाए जाने से उन्होंने इन्कार किया।

एसआइटी जांच के दायरे में आए दो आइएएस अधिकारियों को भेजे गए नोटिस का जवाब मिलने की बात उन्होंने कही। मुख्य सचिव ने कहा कि जवाब का परीक्षण किया जा रहा है। सारे तथ्य देखने के बाद ही आगे कार्रवाई के बारे में निर्णय होगा।

 44 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!