उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जोगीवाला स्थित फार्म हाउस में स्व. ओम प्रकाश की शोक सभा में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को जोगीवाला स्थित स्थानीय फार्म हाउस में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्व. ओम प्रकाश की शोक सभा में प्रतिभाग किया एवं उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. ओम प्रकाश अपने जीवन में सदैव सामाजिक कार्यों में संलग्न रहे, गांवों अथवा किसानों की बात हो या फिर मजदुरो की बात हो उनके लिए वो सदैव संघर्षरत रहे। न केवल देहरादून में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी वो लगातार अपने मजदुर साथियों के लिए संघर्ष करते रहे। वो अपनी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध थे, उन्होंने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नही किया।
36 total views, 1 views today